• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद

बालोद में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ करेंगे घर- घर सघन संपर्क

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बालोद जिले में छूटे हुए और नए युवा मतदाताओं के शत प्रतिशत पंजीयन हेतु विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 02:00:40 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 02:01:42 PM (IST)
बालोद में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ करेंगे घर- घर सघन संपर्क
बालोद में बीएलओ के घर-घर संपर्क करने की प्रतीकात्मक तस्वीर। एआई

HighLights

  1. नए और छूटे मतदाताओं के लिए विशेष अभियान
  2. बीएलओ करेंगे घर घर जाकर मतदाताओं का सर्वे
  3. ऑनलाइन फॉर्म छह भरकर करा सकते हैं पंजीयन

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालोद। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने और निर्वाचक नामावली को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत बालोद जिले में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयार कार्ययोजना के तहत जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। इस सघन अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि यह अभियान विशेष रूप से उन युवाओं पर केंद्रित है जो हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं अथवा पहली बार मतदान करने के पात्र बने हैं। इसके अतिरिक्त विवाह के उपरांत आई नवविवाहिताओं, स्थानांतरित परिवारों तथा किन्हीं कारणों से छूटे हुए नागरिकों के नाम भी प्राथमिकता के साथ जोड़े जाएंगे।


बीएलओ का सहयोग करें

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, समाजसेवियों और ग्राम प्रमुखों से अपील की है कि जब बीएलओ उनके घर आएं, तो वे परिवार के सभी पात्र सदस्यों के विवरण, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और निवास संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराकर उनका सक्रिय सहयोग करें।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उपलब्ध डिजिटल विकल्प

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भौतिक सत्यापन के साथ-साथ डिजिटल माध्यमों को भी बेहद सरल बना दिया गया है। जो युवा नौकरी, शिक्षा या अन्य कारणों से घर पर उपलब्ध नहीं हैं, वे स्वयं डिजिटल माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल अथवा मोबाइल ऐप की सुविधा दी गई है।

फॉर्म 6 भरें पहचान अपलोड करें

पात्र नागरिक बिना किसी शुल्क के फॉर्म-6 ऑनलाइन भरकर अपने आवश्यक पहचान पत्र अपलोड कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप दें ताकि बालोद जिला मतदाता जागरूकता और शत-प्रतिशत पंजीकरण में पूरे राज्य में मिसाल कायम कर सके।