गुंडरदेही। रविवार को गुंडरदेही में रेलवे फाटक के पास एक युवक इंजन के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। युवक के आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार इंजन दुर्ग से दल्लीराजहरा की आरे जा रहा था। करीब ढ़ाई बजे युवक ट्रेन का इंतजार करते हुए रेलवे फाटक के आसपास ट्रेक में इर्द-गिर्द मंडरा रहा था। सबको लगा कि युवक रोड क्रास करने वाला है। तभी इंजन को नजदीक आते देख युवक पटरी में लेट गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम आनंद निषाद है और वह बाघमरा गांव का रहने वाला है।
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म आरोपित गिरफ्तार
गुंडरदेही पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपित अजय यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के परिजनों ने गुंडरेदही थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपित नाबालिगयुवती को शादी करने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक सम्बंध बनाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर जांच में जुट गई। आरोपित अजय यादव के छिपे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने टीम बनाकर फरार अरोपित की पताशाजी करते हुए रविवार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा दिया है।
छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
गुरुर विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल मोखा में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जांच समिति गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), विकासखंड शिक्षा अधिकारी और तहसीलदार गुरूर की गठित जांच समिति ने रविवार को सुबह 10 बजे शासकीय हाईस्कूल मोखा में जांच की गई। उन्होंने बताया कि जांच में छात्र-छात्राओं एवं व्याख्याताओं के बयान लिए गए। जिसमें व्याख्याता कैलाश कुमार साहू को छेड़छाड़ का दोषी पाया गया। जिस पर कर्रावाई करते हुए दोषी व्याख्याता को निलंबित करने के लिए संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखा गया।
उन्होंने बताया कि संस्था के प्राचार्य व व्याख्याताओं को इस घटना की जानकारी होने के उपरांत भी उधा कार्यालय को जानकारी नहीं दिए जाने के कारण संस्था के प्राचार्य व समस्त व्याख्याताओं के दो वेतनवृद्घि रोकने की अनुशंसा संचालनालय से की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए जिले के समस्त प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर तत्काल संस्था में शिक्षकों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए है।