• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलरामपुर

CG में युवक से मारपीट और अर्द्धनग्न घुमाने का आरोप, राशन कार्ड से शुरू हुआ विवाद... वीडियो वायरल होने के बाद गरमाया मामला

रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में युवक अल्ताफ अंसारी से मारपीट और अर्द्धनग्न कर घुमाने का मामला सामने आया है।

By Vinod ShriwashEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 08:07:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2026 08:07:16 PM (IST)
CG में युवक से मारपीट और अर्द्धनग्न घुमाने का आरोप, राशन कार्ड से शुरू हुआ विवाद... वीडियो वायरल होने के बाद गरमाया मामला
रामानुजगंज में युवक से मारपीट और अर्द्धनग्न घुमाने का आरोप

HighLights

  1. रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट का मामला
  2. अल्ताफ अंसारी ने सार्वजनिक अपमान के गंभीर आरोप
  3. वायरल वीडियो की जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

नईदुनिया न्यूज, रामानुजगंज। जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और कथित रूप से अर्द्धनग्न कर पैदल घुमाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वहीं पीड़ित अल्ताफ अंसारी (30) ने चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान पत्रकारों के सामने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर पुलिस ने पीड़ित के कुछ दावों को खारिज करते हुए दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी है।

राशन कार्ड बनवाने को लेकर विवाद का आरोप

रामानुजगंज स्थित सौ बिस्तर अस्पताल में मेडिकल लीगल केस (एमएलसी) के दौरान अल्ताफ अंसारी ने बताया कि विवाद की शुरुआत राशन कार्ड बनवाने को लेकर हुई थी। उनके अनुसार क्षेत्र के जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श ने राशन कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई महीने गुजरने के बाद भी कार्ड नहीं बन पाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ।


अल्ताफ का आरोप है कि सोमवार शाम मोहम्मद बख्श और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि जान बचाने के लिए वह रामचंद्रपुर थाना पहुंचे थे, लेकिन बाद में आरोपित पक्ष उन्हें अपने साथ ले गया और दोबारा मारपीट की गई।

सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का लगाया आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसे अर्द्धनग्न अवस्था में हाथ जोड़वाकर सार्वजनिक रूप से पैदल चलाया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

वायरल वीडियो से बढ़ी चर्चा

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक हाथ जोड़कर पैदल चलता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुछ लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिसमें कथित तौर पर कहा जा रहा है कि कोई वीडियो नहीं बनाएगा और इसे वायरल नहीं करेगा।

पीड़ित पक्ष का दावा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक अल्ताफ अंसारी ही है और यह घटना के समय का वीडियो है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नईदुनिया नहीं करता है। पुलिस जांच के बाद ही वीडियो की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

पुलिस ने थाने से ले जाने के दावे को नकारा

अल्ताफ अंसारी ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान वह रामचंद्रपुर थाना पहुंचे थे और वहीं से आरोपित पक्ष उन्हें अपने साथ ले गया। इस दावे को रामचंद्रपुर थाना प्रभारी मनोज नौरंगे ने खारिज किया है।

थाना प्रभारी मनोज नौरंगे ने कहा कि, हमारे थाने में कोई नहीं आया था। थाने से किसी को कैसे ले जाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

मेडिकल जांच में मिले चोट के निशान

रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल में एमएलसी करने वाले चिकित्सक डॉ. दीपांकर साहू ने बताया कि अल्ताफ अंसारी के शरीर, खासकर पीठ और अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। कुछ स्थानों पर रक्तस्राव जैसे लक्षण भी पाए गए हैं। चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

आरोपित के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार मामले में आरोपित मोहम्मद बख्श के विरुद्ध पहले से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि वर्तमान मामले सहित उसके खिलाफ कुल चार एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच वायरल वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।