डीएवी विद्यालय में दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव मनाया गया
राजपुर(नईदुनिया न्यूज)। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पतरातू में स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर प्राचार्य आशुतोष झा ने कहा कि बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए उनके अंतःकरण को जगाकर समाज से जोड़ सामाजिक एवं आध्यात्मिक गुणों के साथ मानवीय मूल्यों को नई दिशा देने में विद्यालयों का अहम योगदान रहता है। उन्होंने बच्चों का
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 19 Feb 2020 08:34:54 AM (IST)
Updated Date: Wed, 19 Feb 2020 08:34:54 AM (IST)
राजपुर(नईदुनिया न्यूज)। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पतरातू में स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर प्राचार्य आशुतोष झा ने कहा कि बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए उनके अंतःकरण को जगाकर समाज से जोड़ सामाजिक एवं आध्यात्मिक गुणों के साथ मानवीय मूल्यों को नई दिशा देने में विद्यालयों का अहम योगदान रहता है। उन्होंने बच्चों को आज के परिवेश से जोड़कर महर्षि दयानंद सरस्वती जैसे विचारक, चिंतक व दार्शनिक से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। हिंदी शिक्षक देवनाथ साहू ने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न केवल बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थी, बल्कि उन्होंने समाज के कुरीतियों का भी विरोध किया था। आर्य समाज की स्थापना कर समाज को नई दिशा देने में उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उन्हीं के परिणाम स्वरूप उनके अनुयायी स्वामी हंसराज ने डीएवी विद्यालय की स्थापना की थी।