• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलरामपुर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में घर के अंदर दिखा विशाल अजगर, परिवार के उड़े होश... छह मुर्गियों को बनाया निवाला

बलरामपुर के वार्ड क्रमांक तीन में विशालकाय अजगर घर के मुर्गी बाड़े में घुस गया। अजगर ने छह मुर्गियों को निगल लिया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 01:06:07 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 01:10:58 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में घर के अंदर दिखा विशाल अजगर, परिवार के उड़े होश... छह मुर्गियों को बनाया निवाला
बलरामपुर के घर में घुसा विशालकाय अजगर का हुआ रेस्क्यू

HighLights

  1. बलरामपुर के वार्ड क्रमांक तीन में घर में घुसा अजगर
  2. अजगर ने छह मुर्गियों को एक-एक करके निगल लिया
  3. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। जिला मुख्यालय बलरामपुर के वार्ड क्रमांक तीन में एक घर के अंदर विशालकाय अजगर के घुसने से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। रमेश एक्का और सुरेश एक्का के घर के उस हिस्से में अजगर पहुंच गया था, जहां मुर्गियां रखी गई थीं। अजगर ने एक के बाद एक छह मुर्गियों को निगल लिया।

मुर्गियों की आवाज से हुआ शक

मुर्गियों की छटपटाहट और आवाज सुनकर परिवार के लोगों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। जब वे मुर्गी बाड़े की तरफ पहुंचे तो वहां विशाल अजगर कुंडली मारे बैठा था। उसका पेट भी फूला हुआ था। घर के भीतर इतना बड़ा सांप देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई।


वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

मामले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम अनुभवी स्नेक कैचर के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले लोगों को अजगर से दूर किया और फिर सावधानी से उसे पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की। अजगर का आकार काफी बड़ा होने के कारण रेस्क्यू में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

एक स्नेक कैचर ने अजगर के मुंह वाले हिस्से को मजबूती से पकड़ा, जबकि दूसरे ने उसकी पूंछ को संभाला। काफी जद्दोजहद के बाद अजगर को सुरक्षित घर से बाहर निकाला गया।

नदी के तेज बहाव में छोड़ा

रेस्क्यू के बाद अजगर को बड़े बोरे में रखकर जंगल की ओर ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार, मुर्गियों को खाने के कारण अजगर तेजी से भाग नहीं रहा था। बाद में उसे बगल में प्रवाहित नदी में पहुंचा दिया गया, जहां वह तेज बहाव के साथ बहता हुआ चला गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसात में सांप अक्सर भोजन की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। मुर्गियों के कारण ही यह अजगर घर में आया था। अजगर के सुरक्षित निकल जाने के बाद परिवार और मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।