• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलरामपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंबिकापुर में हाथ-पैर बंधा मिला पति का शव, करंट देकर हत्या की आशंका, पहली पत्नी पर शक

बलरामपुर जिले के अधौरा गांव में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। जहां व्यक्ति का शव अर्धनग्न अवस्था में हाथ-पैर बंधा हुआ मिला है। पुलिस में ...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Wed, 30 Jul 2025 01:31:37 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Jul 2025 01:33:43 PM (IST)
अंबिकापुर में हाथ-पैर बंधा मिला पति का शव, करंट देकर हत्या की आशंका, पहली पत्नी पर शक
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. अर्धनग्न हालत में मिला व्यक्ति का शव
  2. बिजली का करंट देकर हत्या की आशंका
  3. परिजनों ने पहली पत्नी पर जताया शक

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर/बलरामपुर: जिला मुख्यालय से लगे ग्राम अधौरा में मंगलवार देर रात मनोज गुप्ता (50 वर्ष) का शव उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न हालत में मिला। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और प्रथम दृष्टया करंट लगाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहली पत्नी पार्वती गुप्ता पर उसके रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या करने का संदेह जताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मृतक मनोज गुप्ता मंगलवार की रात अपनी दूसरी पत्नी के साथ बलरामपुर में स्थित किराए के मकान में रह रहा था। रात में उसे पहली पत्नी पार्वती गुप्ता द्वारा बुलाया गया, जो अधौरा गांव में रहती है। वहां पहले से उसकी बेटी और दामाद भी मौजूद थे।


बताया जा रहा है कि घर पहुंचने पर मनोज गुप्ता के हाथ-पैर बांध दिए गए। कुछ देर बाद बेटी और दामाद वहां से चले गए। आरोप है कि पार्वती गुप्ता ने देर रात मनोज गुप्ता को बिजली का करंट देकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बलरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पहली पत्नी ने खुद को बताया बीमार

जानकारी के अनुसार, घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। घर में मौजूद पहली पत्नी पार्वती गुप्ता ने खुद को बीमार बताया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने स्वजन और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुराना पारिवारिक विवाद, दूसरी शादी भी कारण

मृतक मनोज गुप्ता ने लगभग 27 साल पहले पार्वती गुप्ता से विवाह किया था। उससे एक बेटा और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। लगभग दो साल पहले मनोज गुप्ता ने एक युवती, जो पंडो समुदाय से है, को बतौर पत्नी साथ रखा था। यह युवती मृतक के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी और उसी दौरान दोनों के बीच संबंध बने।

इस विवाह को लेकर पहली पत्नी और बच्चों ने विरोध जताया था, जिसके बाद मनोज गुप्ता ने अधौरा स्थित अपना घर छोड़ दिया और बलरामपुर में किराए के मकान में रहने लगा। बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी को शिक्षक की नौकरी भी मिल गई थी और मृतक उसी के साथ रहने लगा था।

संपत्ति को लेकर था विवाद, डेढ़ करोड़ रुपये की मांग

पुलिस सूत्रों के अनुसार दूसरी शादी के बाद मनोज गुप्ता की पहली पत्नी और बच्चों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया था। विवाद के चलते उसने अपनी जमीन, दुकान, वाहन और अन्य संपत्तियां पहली पत्नी और बच्चों के नाम कर दी थीं।

इसके बावजूद स्वजन उस पर डेढ़ करोड़ रुपये देने का दबाव बना रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं पारिवारिक विवादों के चलते मनोज गुप्ता की हत्या की गई होगी।

जांच जारी, खुल सकते हैं कई राज

बलरामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक भापेंद्र साहू ने बताया कि मनोज गुप्ता का शव अर्धनग्न हालत में पाया गया है। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और प्रथम दृष्टया करंट से मौत होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें: CG Job Fraud: मंत्रालय के संविदा चपरासी ने खुद को बताया क्लर्क, सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 20 लाख

शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वहीं, पुलिस द्वारा मृतक के परिवारजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।