• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलरामपुर

बलरामपुर से लें सबक: सावधान! खराब मौसम में पेड़ के नीचे छिपे तो सीधे यमराज से होगा सामना; गई दो जानें

बलरामपुर जिले के चांदो थाना अंतर्गत ग्राम कंदरी में बुधवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीण युवकों, अर्जुन राम (30 वर्ष) और संजय पैकरा (42 वर्...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 03:11:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 03:11:14 PM (IST)
बलरामपुर से लें सबक: सावधान! खराब मौसम में पेड़ के नीचे छिपे तो सीधे यमराज से होगा सामना; गई दो जानें
घटनास्थल पर लोगों की भीड़, बलरामपुर में अर्जुन राम और संजय पैकरा की मौके के बाद।

HighLights

  1. तेज गर्जना के साथ पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली
  2. बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े दो युवकों की मौत
  3. खराब मौसम में भूलकर भी न लें पेड़ के नीचे शरण

नईदुनिया न्यूज, बलरामपुर: जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत कंदरी गांव में बुधवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। बारिश और खराब मौसम के दौरान दोनों युवक बचाव के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे, तभी अचानक गिरी बिजली की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अर्जुन राम पिता मंडूर कश्यप (30) तथा संजय पैकरा पिता जोगरा पैकरा (42) निवासी कंदरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया था। तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों युवक बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर बाद तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ के पास गिरी। बिजली की चपेट में आकर दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना पर चांदो थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

चांदो थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह टेकाम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम, गरज-चमक और बारिश के दौरान किसी भी स्थिति में पेड़ के नीचे शरण नहीं लेनी चाहिए। ऐसे समय में सुरक्षित भवन या पक्के आश्रय स्थल में रहना ही सबसे सुरक्षित उपाय है। प्रशासन ने लोगों से मौसम खराब होने पर खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। घटना के बाद कंदरी गांव में मातम पसरा हुआ है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।