• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलरामपुर

बलरामपुर में बच्चों के विवाद पर बहन का कत्ल: सिर कुचलकर जंगल में छिपाया शव, आरोपी भाई गिरफ्तार

बलरामपुर जिले में बच्चों के मामूली झगड़े ने एक महिला की जान ले ली। आरोपी ने अपनी ही ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या कर शव को जंगल में झाड़ियों के बीच गड्ढे में छिपा दिया।

By Asim Sen GuptaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 04:09:01 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 04:09:01 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बलरामपुर में बच्चों के विवाद पर बहन का कत्ल: सिर कुचलकर जंगल में छिपाया शव, आरोपी भाई गिरफ्तार
बलरामपुर में बच्चों के विवाद पर बहन का कत्ल

HighLights

  1. बलरामपुर में ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की बहन की हत्या
  2. बच्चों के विवाद को लेकर 2-3 महीने से रंजिश रख रहा था आरोपी
  3. गोवर्धन पूजा की रात जंगल ले जाकर की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़कमपाट (चंचलचुवा) में बच्चों के मामूली झगड़े ने एक महिला की जान ले ली। आरोपित ने अपनी ही ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या कर शव को जंगल में झाड़ियों के बीच गड्ढे में छिपा दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

भीतरकोना जंगल में मिला था महिला का शव

पुलिस के अनुसार प्रार्थी किशुन नगेशिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सास पलंगी नगेशिया (46) का शव भीतरकोना जंगल में पेड़ के झुरमुट के नीचे मृत हालत में पड़ा है। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। विवेचना में सामने आया कि आरोपित मदन नगेशिया (47) मृतका का ममेरा भाई है।


करीब दो-तीन माह पूर्व आरोपित के छोटे लड़के और मृतका की नतिन के बीच बच्चों में लड़ाई हुई थी, इसी बात को लेकर ममेरे भाई-बहन में भी झगड़ा और गाली-गलौज हुई थी। तभी से आरोपित उससे रंजिश रखने लगा था।

शराब पीकर जंगल ले गया, पूछताछ में कबूला जुर्म

गोवर्धन पूजा के दिन आरोपित मदन सुनियोजित साजिश के तहत हंडिया शराब पीकर अपनी ममेरी बहन पलंगी को रात में बहाने से भीतरकोना जंगल ले गया और वहां पत्थर से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं छिपा दिया। जब मृतका का शव बरामद हुआ तो संदेही के रूप में ममेरे भाई मदन नगेशिया के साथ मृतका के वाद-विवाद की जानकारी पुलिस को लगी। इसी सुराग पर पुलिस ने मदन को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने ममेरी बहन की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।