• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलरामपुर

बलरामपुर के स्कूल में द्विअर्थी गाने पर छात्र-छात्राओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ प्रसारित

बलरामपुर जिले के चलगली स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में शिक्षक दिवस पर भोजपुरी द्विअर्थी गाने पर छात्र-छात्राओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 08:39:22 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 08:39:22 PM (IST)
बलरामपुर के स्कूल में द्विअर्थी गाने पर छात्र-छात्राओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ प्रसारित
नृत्य करते विद्यार्थी : इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. बलरामपुर के स्कूल में शिक्षकों के सामने छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए डांस पर हंगामा
  2. स्कूल की अनुशासन व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग।
  3. शैक्षणिक संस्थान में इस तरह के आयोजनों के दौरान मर्यादा का पालन न होने से क्षेत्र में नाराजगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत चलगली स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के भोजपुरी द्विअर्थी गाने पर डांस करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

वीडियो प्रसारित होने के बाद स्वजन ने स्कूल की अनुशासन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि शिक्षक दिवस पर स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सामने भोजपुरी गाने पर डांस किया था। इसी दौरान बनाए गए वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया, जिसके बाद स्वजन में नाराजगी है।


स्वजन का कहना है कि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों के लिए उचित अनुशासन एवं मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। प्रसारित वीडियो को लेकर जिम्मेदार शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन की भूमिका की जांच की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर आईजी बोले - हथियार लहराया, चाकूबाजी की तो सीधे जेल, बदमाशों पर कसें नकेल

मामले को लेकर वाड्रफनगर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर जायसवाल ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।प्रसारित वीडियो की सत्यता और कार्यक्रम के दौरान पूरे घटनाक्रम की स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।