• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बस्तर

बस्तर में महिला प्रधान आरक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ट्रैक्टर छोड़ने के बदले मांगी थी रकम

बस्तर के कोड़ेनार थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक को ट्रैक्टर सुपुर्दनामा और दस्तावेज देने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

By Deepak ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 07:15:41 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 07:15:41 PM (IST)
बस्तर में महिला प्रधान आरक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ट्रैक्टर छोड़ने के बदले मांगी थी रकम
बस्तर में महिला प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कोड़ेनार थाने की महिला प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार हुई।
  2. ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।
  3. शिकायत के बाद एसीबी ने सत्यापन कर ट्रैप बिछाया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर/बस्तर। बस्तर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कोड़ेनार थाना में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक पिलेश्वरी साहू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्रधान आरक्षक पर ट्रैक्टर के जब्ती दस्तावेज देने और वाहन को सुपुर्दनामा पर छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद गुरुवार को जाल बिछाकर कार्रवाई की।

एसीबी के अनुसार ग्राम कोड़ेनार, बास्तानार निवासी बंगालू यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने खेती के लिए अपने नाम पर आयशर ट्रैक्टर (क्रमांक CG 17 KY 1023) खरीदा था। ट्रैक्टर को उसने घरेलू कार्य के लिए ग्राम बड़े काल्लूर निवासी बुधराम को दिया था।


ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए मांगे 10 हजार रुपये

  • वर्ष 2025 में सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने के दौरान एक व्यक्ति ट्रॉली से गिर गया था, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले की जांच कोड़ेनार थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पिलेश्वरी साहू के पास थी।
  • शिकायत में आरोप लगाया गया कि जांच के दौरान जब्त ट्रैक्टर से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने और वाहन को सुपुर्दनामा पर छोड़ने के लिए प्रधान आरक्षक ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। बंगालू यादव रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था और उसने पूरे मामले की शिकायत एसीबी, जगदलपुर से की।

महिला प्रधान आरक्षक को पकड़ा

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर गुरुवार 23 जुलाई 2026 को ट्रैप की कार्रवाई की गई। योजना के अनुसार शिकायतकर्ता आरोपी प्रधान आरक्षक को 10 हजार रुपये देने पहुंचा। जैसे ही पिलेश्वरी साहू ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।