• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बेमेतारा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंसक झड़प के दूसरे दिन भी पुलिस के पहरे में रहा बिरनपुर गांव, गलियां रही वीरान, आइजी ने संभाला मोर्चा

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव आज बेमेतरा जिले में हुई हिंसा में मारे गए युवक के स्‍वजनों से मिलने बिरनपुर गांव जाएंगे।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Mon, 10 Apr 2023 10:48:09 AM (IST)Updated Date: Mon, 10 Apr 2023 10:48:09 AM (IST)
हिंसक झड़प के दूसरे दिन भी पुलिस के पहरे में रहा बिरनपुर गांव, गलियां रही वीरान, आइजी ने संभाला मोर्चा

बेमेतरा। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव आज बेमेतरा जिले में हुई हिंसा में मारे गए युवक के स्‍वजनों से मिलने बिरनपुर गांव जाएंगे। इस हिंसा को लेकर अरुण साव ने आरोप लगाया है कि सरकार प्रदेश को तालिबान बना रही है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि संघ पोषित राजनीतिक गिद्ध माहौल बिगाड़ने के लिए घरों से बाहर निकले हैं।

इससे पहले दो समुदायों में हिंसक झड़प के दूसरे दिन रविवार को भी बिरनपुर गांव में तनाव बना रहा। आइजी आनंद छाबड़ा ने सुरक्षा की कमान स्वयं संभाली हुई है। गांव छावनी बना हुआ है। गलियां सूनी पड़ी हैं। बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ग्रामीण अपने घरों के दरवाजे पर बैठ आने जाने वालों पर टकटकी लगाए हुए हैं।


आइजी ने संभाल रखा है मोर्चा

बेमेतरा के बिरनगांव में हुई हिंसा में मारे गए युवक भुनेश्वर साहू का अंतिम संस्कार रविवार को समाज प्रमुखों की उपस्थिति में गांव में ही किया गया। कलेक्टर पीएस एल्मा गांव में हैं। कमिश्नर महादेव कावरे भी शाम को गांव पहुंचे। ज्ञात हो कि शनिवार को बच्चों के विवाद में दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी। पुलिस पर भी पथराव किया गया था।

मृतक के स्वजनों से मिलने पहुंचे सांसद

सांसद विजय बघेल मृतक भुनेश्वर साहू के स्वजनों से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, नगरपालिका बेमेतरा के पूर्व अध्यक्ष विजय सिन्हा व अन्य नेता भी थे। सांसद ने कहा कि मात्र 11 लोगों पर केस बनाया गया है जबकि आरोपितों की संख्या ज्यादा है। महिलाओं ने भी पत्थर चलाए थे। मृतक के माता पिता ने कहा कि भुनेश्वर बहुत भोला था। उसका किसी से विवाद नहीं था। वह तो बच्चों का झगड़े की बात सुनकर देखने निकला था। मस्जिद के पास उसे मारकर फेंक दिया।