• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बेमेतारा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bemetara News: दो स्‍कूली बच्चों के विवाद में भिड़े हिंदू-मुस्लिम समुदाय, एक की मौत, 11 गिरफ्तार

Bemetara News: छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के बिरनपुर गांव में दो स्कूली बच्चों के विवाद में हिंसा भड़क गई।

By Pramod SahuEdited By: Pramod Sahu
Publish Date: Sat, 08 Apr 2023 05:30:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Apr 2023 08:38:57 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bemetara News: दो स्‍कूली बच्चों के विवाद में भिड़े हिंदू-मुस्लिम समुदाय, एक की मौत, 11 गिरफ्तार

बेमेतरा। Bemetara News: छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के बिरनपुर गांव में शनिवार को दो स्कूली बच्चों के विवाद में हिंसा भड़क गई। मामूली झगड़े में हिंदू और मुस्लिम समुदाय आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई। घटना में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। दुर्ग आइजी आनंद छाबड़ा सहित बेमेतरा, कवर्धा, राजनांदगांव व दुर्ग के एसपी ने गांव में मोर्चा संभाला है। बेमेतरा के कलेक्टर भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने 20 में से नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे दो स्कूली छात्र बीच सड़क पर साइकिल चला रहे थे। तभी एक ने दूसरे को कट मार दिया। इससे विवाद की स्थिति बनी। इसी बीच मुस्लिम समुदाय के कुछ अन्य लोग वहां पहुंच गए। एक युवक ने हिंदू छात्र के हाथ में बोतल फोड़ दी जिससे उसका हाथ फ्रेक्चर हो गया। सूचना गांव पहुंची तो इस मामूली विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया तथा हिंदू व मुस्लिम समुदाय आमने सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी डंडे व पत्थर चलने लगे।


इसी बीच कुछ मुस्लिम युवक एक हिंदू युवक भुनेश्वर साहू पिता ईश्वर साहू के घर में घुस गए और तलवार मारकर उसकी हत्या कर दी। मामले को शांत कराने के लिए गांव पहुंची पुलिस फोर्स पर भी मुस्लिमों ने पथराव किया। पथराव में सहायक उप निरीक्षक बीआर ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। झड़प में घायल एक दर्जन लोगों में से कुछ को रायपुर भेजा गया है जबकि अन्य का उपचार साजा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

लव जिहाद पर पहले भी हुआ था विवाद

बिरनुपर गांव में हिंदू व मुस्लिम जनसंख्या लगभग बराबर है। गांव में चार माह पहले एक हिंदू युवती व मुस्लिम युवक ने विवाह कर लिया था। भाजपा, बजरंग दल सहित हिंदू संगठनों ने लव जिहाद बताते हुए इस विवाह का विरोध किया था। युवक, युवती दोनों बालिग थे इसलिए प्रशासन ने दोनों पक्षों का समझाकर मामला शांत करा दिया था। ताजा विवाद को पूर्व के घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

अन्य जिलों बुलाई गई फोर्स

बिरनपुर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बड़ी संख्या में फोर्स के जवान गांव में गश्त कर रहे हैं। पुलिस ने जैमर लगाकर क्षेत्र की मोबाइल सेवाएं बाधित कर दी हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। गांव में तनाव को देखते हुए आसपास के अन्य जिलों से पुलिस बल मंगाया गया है।

पुलिस ने इन पर दर्ज किया मामला

जलील खान, नवाब खान, रसीद (कल्लू), बसीर खान, रसीद खान, शेरा खान, अब्दुल खान, अकबर खान, नाजीर खान, जनाब मोहम्मद, अयूब खान, आलीम खान, शकील खान, इस्माइल खान, जाहेद खान, कलाम खान, अनवर खान, हाफीज खान, अमीर खान, जूदगु खान।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।