• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बेमेतारा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में बड़ा फर्जीवाड़ा, पं बंगाल, पंजाब, हरियाणा के फर्जी किसानों के खातों में ट्रांसफर हुए 5 करोड़

छत्‍तीसगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत ब...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Thu, 14 Mar 2024 12:23:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 Mar 2024 12:27:39 PM (IST)
छत्‍तीसगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में बड़ा फर्जीवाड़ा, पं बंगाल, पंजाब, हरियाणा के फर्जी किसानों के खातों में ट्रांसफर हुए 5 करोड़

नईदुनिया न्यूज, बेमेतरा। छत्‍तीसगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत बेरला तहसील के बारगांव में 1456 पात्र किसानों में 854 लोग फर्जी किसान बनकर सरकारी किस्त ले रहे हैं। भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा ने प्रदेश कार्यालय में इसकी शिकायत की तो बेमेतरा कलेक्टर कार्यालय में हड़कंप मच गया।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि उक्त कार्रवाई के लिए तत्काल जांच टीम गठित की गई है। भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा ने गांव में सरपंच प्रतिनिधि अमर चंदेल सहित देवेंद्र वर्मा, समीर वर्मा, पंच बिशनाथ निषाद, बल्लू साहू, धनेश वर्मा सहित गांव के ईशुब बेग व सरफुद्दीन से फर्जी किसान के बारे में विस्तार से चर्चा की तो पता चला ये सभी गांव के है ही नहीं। सूची की छानबीन करने के बाद जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा ने फर्जी किसान की कार्रवाई के लिए प्रदेश कार्यालय में इसकी शिकायत की है।


एक साल में केंद्र सरकार को 5 करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान

भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा ने बताया कि पीएम सम्मन निधि के तहत पात्र किसानों को एक साल में तीन किस्‍त में कुल 6000 रुपये मिलता है। पीएम किसान सम्मान निधि के वेब पोर्टल से ऑनलाइन बारगांव किसान की सूची निकाली गई तो पता चला कि 1456 पात्र किसान में मुस्लिम समाज के 656 व हरियाणा, बंगाली व पंजाब से आये 198 नाम फर्जी हैं।

बारगांव में मुस्लिम समाज के 19 किसान व हरियाणा से आए केवल चार से पांच किसान ही पात्र हैं। जिला महामंत्री ने इसकी शिकायत तत्काल जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी व प्रदेश कार्यालय में करते हुए जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। मामले के संबंध में जब कृषि उपसंचालक एमडी डडसेना से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अपात्र किसानों को इस योजना से वंचित कर दिया गया है।

जनप्रतिनिधि व किसानों का यह है कहना

सरपंच प्रतिनिधि अमर चंदेल ने कहा कि 854 फर्जी किसान में 656 मुस्लिम समुदाय के व हरियाणा व पंजाब के 198 नाम फर्जी हैं। इसकी जांच तत्काल होनी चाहिए।

- गांव के किसान ईशुब बेग ने कहा कि 675 मुस्लिम समुदाय से किसान पात्र हैं जबकि 656 नाम फर्जी हैं। केवल 19 मुस्लिम समुदाय के किसान ही बारगांव में हैं। यहां मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने की कोशिश हो रही है, इसकी जांच होनी चाहिए।

- पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कहा कि बारगांव में 854 किसान फर्जी सुनकर अचंभित हो गए, इतने फर्जी किसान आज तक नहीं सुना था इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

- भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री समीर वर्मा ने कहा कि 854 फर्जी किसान से एक साल में लगभग 5 करोड़ से अधिक का नुकसान केंद्र सरकार को हो रहा है, यह केवल एक पंचायत का मामला है। अगर जांच की जाए तो जिले में ऐसे कई पंचायत होंगे जिसमें ऐसे कई फर्जीवाड़ा सामने आएगी।

- गांव के पंच बल्लू राम साहू ने कहा कि फर्जीवाड़ा किसी भी मामले में हो इसकी जांच होनी ही चाहिए, जिससे सच का पर्दा खुलेगा। यह फर्जीवाड़ा बिल्कुल निंदनीय है।