थानखम्हरिया (नईदुनिया न्यूज)। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नगर आगमन पर जयस्तंभ चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं, नागरिकों द्वारा फूलमाला, आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। समीपस्थ ग्राम रणवीरपुर जाते समय डा. रमन कुछ देर के लिये नगर के जयस्तंभ चौक में रूके जहॉ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने पुष्पहार से उनका स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, सुरेश सिंघानिया, मंडल अध्यक्ष तोरन यादव, अनिल सिंघानिया, शैलेंद्र शर्मा, विजय शर्मा, वीरेन्द्र जोशी, मुकेश सिंघानिया, टीकम अग्रवाल, प्यारे सिन्हा, राजेश ठाकुर, राजेश सिंघानिया, दौलतनाथ योगी, संजय पटेल, राहुल छाबड;ा, योगराज साहू, मनीष कंकरवाल, चंद्रशेखर राजपूत, संतोष तेली व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मार्ग व नाली निर्माण के लिए 49.81 लाख रू स्वीकृत
थानखम्हरिया क्षेत्रीय विधायक तथा कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने 49.81 लाख रुपये की स्वीकृति नगर विकास के लिए दी है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा जयस्तंभ चौक से सिह्लाटी चौक तक रोड व दोनों ओर नाली निर्माण किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशी पटेल, विधायक प्रतिनिधि अशोक बिन्दल व नगर कांग्रेस कमेटी के युवा नेता गौरव बिंदल के प्रयासों से कार्यों की स्वीकृति मिली है। यह जानकारी बिंदल ने दी। नगर की बहुप्रतीक्षित मांग थी कि मुख्य मार्ग पर सड़क व नाली निर्माण हो, जिससे नगर का हृदय स्थल आकर्षक बने। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र उपाध्याय, कांग्रेस पार्षद दुर्गा विष्णु मांडले, सोनिया सतीश जोशी, तितली गौरव बिंदल, रीना लोकनाथ सिन्हा, कन्हैया निर्मलकर, गणेश मंडावी, योगेश तिवारी, अफसाना करीम बेग, घनश्याम गंधर्व व नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश निषाद, एल्डरमैन सतीश जोशी, हुकुम सिन्हा, फिरोज खान आदि कार्यकर्ताओं ने मंत्री महोदय का धन्यवाद व आभार प्रकट किया है।