पूर्व पार्षद रिजवान छेड़खानी के आरोप में साथी के साथ गिरफ्तार
नगर पालिका बेमेतरा के पूर्व पार्षद रिजवान खान को उसके साथी विक्की रंजन के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार घटना बीती रात लगभग नौ बजे की है।
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 14 Nov 2021 01:15:15 AM (IST)
Updated Date: Sun, 14 Nov 2021 01:15:15 AM (IST)

बेमेतरा (नईदुनिया न्यूज)। नगर पालिका बेमेतरा के पूर्व पार्षद रिजवान खान को उसके साथी विक्की रंजन के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार घटना बीती रात लगभग नौ बजे की है। नए बस स्टैंड के पास रिजवान खान साथी वि-ी रंजन के साथ एक महिला से छेड़खानी करने लगे। महिला ने अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हुए अपने भाई को फोन कर बुलाया। पहुंचने पर दोनों आरोपितों ने उसके भाई के साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली बेमेतरा पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर रिजवान खान तथा वि-ी रंजन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। छेड़खानी और महिला के भाई के साथ मारपीट की घटना को लेकर देर रात को कोतवाली बेमेतरा में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाही की मांग को लेकर कुछ लोगों ने प्रदर्शन भी किया। शनिवार को गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपित शराब के नशे में थे। जिला मुख्यालय बेमेतरा में सार्वजनिक जगह पर छेड़खानी की यह पहली घटना है।
सटोरिया गिरफ्तार
नांदघाट पुलिस ने 11 नवंबर को बाजार चौक कांप्लेक्स के पीछे ग्राम कुरा में सट्टा-पट्टी लिखते सोनूराम साहू (28) को पकड़ा। आरोपित कुरा का ही रहने वाला है। उसके पास से नकद 1,160 रुपये जब्त हुए। आरोपित पर जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी जुआ, सट्टा के साथ गांजा शराब का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इलाके में लगातार सटोरिये पकड़े जा रहे हैं। इसके चलते युवा पीढ़ी पर खतरा मंडरा रहा है।