• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बेमेतारा

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का सपना होगा आसान, छात्राओं को हर साल मिलेंगे 30 हजार रुपये

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की उपस्थिति में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जिला समन्वयक ने योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्...और पढ़ें

By Kishore TiwariEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 06:53:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 06:53:00 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का सपना होगा आसान, छात्राओं को हर साल मिलेंगे 30 हजार रुपये
कॉलेज छात्राओं को मिलेगा स्कॉलरशिप का लाभ।

HighLights

  1. बेमेतरा में कॉलेज छात्राओं को मिलेगा स्कॉलरशिप का लाभ
  2. स्नातक में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को मिलेगी आर्थिक मदद
  3. अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप से हर साल मिलेंगे 30 हजार रुपये

नईदुनिया न्यूज, बेमेतरा। उच्च शिक्षा में जरूरतमंद छात्राओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा “अजीम प्रेमजी स्कालरशिप” की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत पात्र छात्राओं को उनके स्नातक पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए हर वर्ष 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

पिछले वर्ष बेमेतरा जिले से 1050 छात्राओं का अजीम प्रेमजी स्कालरशिप के लिए चयन हुआ था। इस वर्ष चयनित छात्राओं की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला समन्वयक ने ऐसे कॉलेजों में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया, जहां पिछले वर्ष अपेक्षाकृत कम छात्राओं का चयन हुआ था।


कलेक्टर ने योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी

मंगलवार को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की उपस्थिति में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जिला समन्वयक ने योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले की अधिक से अधिक पात्र छात्राओं तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी छात्रा की उच्च शिक्षा प्रभावित न हो। फाउंडेशन के अनुसार, छात्रवृत्ति की राशि का उपयोग ट्यूशन फीस, किताबें, परिवहन और शिक्षा से जुड़े अन्य आवश्यक खर्चों के लिए किया जा सकता है।

ये छात्राएं कर सकती हैं आवेदन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश लेने वाली छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाएं सरकारी स्कूल से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदिका छत्तीसगढ़ सहित निर्धारित 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में से किसी एक की निवासी होनी चाहिए। छात्रा ने भारत के किसी सरकारी या विश्वसनीय निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो। पाठ्यक्रम की अवधि 2 से 5 वर्ष तक हो सकती है।

31 अगस्त तक कर सकेंगे प्रथम चरण में आवेदन

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क और ऑनलाइन है। प्रथम चरण के आवेदन 10 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे। वहीं, दूसरे चरण के आवेदन 10 जनवरी से 31 जनवरी 2027 तक निर्धारित हैं। इच्छुक छात्राएं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन के दौरान छात्राओं को स्पष्ट रंगीन स्कैन कॉपी पीडीएफ/जेपीजी/पीएनजी फॉर्मेट में अपलोड करनी होगी। फाइल का आकार 30 केबी से 500 केबी के बीच होना चाहिए। आवश्यक दस्तावेजों में पिछले छह माह की पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण (पासबुक या एक माह का बैंक स्टेटमेंट), कक्षा 10वीं और 12वीं की मूल अंकसूची तथा प्रवेश का प्रमाण जैसे बोनाफाइड प्रमाणपत्र या ट्यूशन फीस रसीद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- जगदलपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को 20 साल की जेल, पॉक्सो एक्ट में मिली सजा

हेल्पलाइन से ले सकती हैं जानकारी

छात्राएं आवेदन या योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अजीम प्रेमजी स्कालरशिप व्हाट्सऐप हेल्पलाइन: 91 90199 60536 पर संपर्क कर सकती हैं। यह छात्रवृत्ति विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण सहारा बन सकती है। जिला प्रशासन ने पात्र छात्राओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।