
नवागढ़ (नईदुुनिया न्यूज)। शुक्रवार को भाद्र कृष्ण पंचमी शिववास पर ग्यारह यजमानों ने शिव पार्थिव लिंग रुद्राभिषेक मां महामाया मंदिर परिसर नवागढ़ में किया गया। आचार्य पंडित श्रीकांत शर्मा एवं शेखर शर्मा के सानिध्य में मंत्रोधाार से जजमान रमेश कुमार चौहान, संतोष ताम्रकार, रमणीक गुप्ता, तिहारी देवांगन, फेकू देवांगन, शिव सिन्हा, राम नारायण सोनकर, गोपाल वैष्णव, सुरेश चौहान, संतोष चौहान, मणि देवांगन सहित 11यजमान ने सपत्नीक शिव पार्थिव रुद्राभिषेक किया ।
ब्राह्मणों के द्वारा यहां पर पार्थिव शिवलिंग के निर्माण के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया गया। आचार्य पंडित श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आयोजन कोरोना संक्रमण की मुक्ति के साथ ही विश्व के कल्याण के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वदेवात्मको रुद्रः सर्वे देवाः शिवात्मकाः अर्थात सभी देवताओं की आत्मा में रुद्र उपस्थित हैं और सभी देवता रुद्र की आत्मा में हैं। जैसा की मंत्र से साफ है कि रूद्र ही सर्वशक्ति मान हैं। रुद्राभिषेक में भगवान शिव के रुद्र अवतार की पूजा की जाती है। समस्त ग्रह बाधाओं और समस्याओं का नाश करता है।
रुद्र ही सृष्टि का कार्य संभालते हैं, इसलिए इस समय रुद्राभिषेक अधिक और तुरंत फलदायी होता है। इससे अशुभ ग्रहों के प्रभाव से जीवन में चल रही परेशानी भी दूर होती है। यह सनातन धर्म में सबसे प्रभावशाली पूजा मानी जाती है। जिसका फल तत्काल प्राप्त होता है। इससे भगवान शिव प्रसन्ना होकर भक्तों के सभी कष्टों का अंत करते हैं और सुख-शांति और समृद्घि प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर दाऊ मिंटू बिसेन, श्रीकांत सिंह ठाकुर, बबलू ताम्रकार, पंडित सुंदरम पाठक, खेलन यादव, दुर्गेश शर्मा, अरविंद नाथ योगी, रामनाथ योगी, दीपचंद देवांगन व रामनाथ ध्रुव आदि उपस्थित रहे।