• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बेमेतारा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कवर्धा लाठीचार्ज का युवा मोर्चा ने किया विरोध

रविवार को कवर्धा में कुछ उपद्रवियों द्वारा हिंदू युवक के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट के विरोध और मामले की उचित न्याययिक जांच के मांग को लेकर सोमवार को ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 05 Oct 2021 11:04:52 AM (IST)Updated Date: Tue, 05 Oct 2021 11:04:52 AM (IST)
कवर्धा लाठीचार्ज का युवा मोर्चा ने किया विरोध

बेमेतरा (नईदुनिया न्यूज)। रविवार को कवर्धा में कुछ उपद्रवियों द्वारा हिंदू युवक के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट के विरोध और मामले की उचित न्याययिक जांच के मांग को लेकर सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बेमेतरा के द्वारा पुराना बस स्टैंड में विरोध-प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान राज्य शासन की कानून व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री विकासधर दीवान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा एवं प्रदेश कन्या संयोजिका निशा चौबे सहित नेता उपस्थित रहे।

पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कवर्धा की घटना निंदा करते हुए कहा की उपद्रवियों के द्वारा हिंदू युवक के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार किया गया है, जिसका भाजपा विरोध करती है। वहीं पुलिस प्रशासन उपद्रवियों को रोकने के बजाय सैकड़ों हिंदू भाइयों पर लाठीचार्ज करने लगी, यह दृश्य दिखलाता है कि किस प्रकार कांग्रेस की राज्य सरकार उपद्रवियों को बचाने के लिए कानूनी व्यवस्था का उपयोग कर रही है। आज पुलिस इस तरह से सरकार के अधीन हो गई है कि मामले को न्यायिक जांच के लिए भी ना नुकुर कर रही है।


निष्पक्ष जांच की मांग

भारतीय जनता पार्टी मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग करती है अन्यथा वृहद आन्दोलन किया जाएगा।

महामंत्री दीवान ने कहा कि धर्मांतरण के कारण प्रदेश में विस्फोटक हालात हैं। कानून व्यवस्था के हालात बदतर हैं, मगर उपद्रवियों का साथ देने राज्य सरकार लगी है। व्यवस्था सुधारने छोड़ छत्तीसगढ़ सीएम दूसरे राज्य के चुनाव के चिंता में लगे हैं। कवर्धा में पक्षपातपूर्ण ढंग से प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है जिसका हम सब विरोध करते हैं ऐसे सांप्रदायिक दंगों और विवाद को लेकर प्रशासन द्वारा सामंजस्य बैठाकर सभी पहलुओं को ध्यान में देते हुए कार्रवाई करना चाहिए परंतु यहां पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। ज्ञात हो कि कवर्धा के लोहारा नाका चौक पर अपने अपने समुदाय के झंडा लगाने के नाम पर दो पक्षों के बीच विवाद इतना गहरा गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव की स्थिति निर्मित हो गई। प्रदर्शन के दौरान मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू,नवागढ़ अध्यक्ष चंद्रपाल साहू, मिंटू बिसेन, हर्षवर्धन तिवारी, राकेश मोहन शर्मा, तारण राजपूत उपाध्यक्ष, महामंत्री योगेश वर्मा, मंत्री धर्मराज खंडे, कार्यालय मंत्री संदीप यादव, सोशल मीडिया प्रभारी निखिल साहू, मंडल अध्यक्ष विवेक दीवान, नवागढ़ मंडल अध्यक्ष सुरेश निषाद , मंडल महामंत्री धर्मेंद्र साहू, तुषार ठाकुर, साहित्य ठाकुर राममिलन पटेल, संतोष वर्मा विकास तंबोली व शिव साहू उपस्थित थे।