• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, परीक्षा से पहले उठाया खौफनाक कदम

CG Crime News: कक्षा 10 वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकसी कर ली। घटना जामुल थाना क्षेत्र क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 01:15:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 01:15:54 PM (IST)
भिलाई में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, परीक्षा से पहले उठाया खौफनाक कदम
भिलाई में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी।

HighLights

  1. भिलाई में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी।
  2. परीक्षा से पहले उठाया खौफनाक कदम।
  3. 21 फरवरी से शुरू होनी थी परीक्षा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। कक्षा 10 वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकसी कर ली। घटना जामुल थाना क्षेत्र की है। मृतका का नाम नारायणी साहू(17) बताया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नारायणी साहू आत्मानंद विद्यालय हाउसिंग बोर्ड में कक्षा 10 वीं में पढ़ रही थी। परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होने वाली है। छात्रा एक दिन पहले सोमवार को प्रवेश पत्र लेने स्कूल गई थी। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर तीन बजे वह स्कूल से प्रवेश पत्र लेकर घर पहुंची। इसके बाद सबकुछ सामान्य था। देर रात तक बहनों के साथ पढ़ाई की इसके बाद सभी सो गए।


मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे घरवालों ने देखा कि नारायणी फंदे पर लटकी हुई है। परिवार के सदस्यों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेजा। जामुल पुलिस के मुताबिक मृतका ने किसी तरह का सुसाइडल नोट नहीं छोड़ा है।

पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर घटना के कारणों के पतासाजी का प्रयास कर रही है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि मृतका परीक्षा को लेकर तनाव में रही होगी, पुलिस इसे भी ध्यान में रखते हुए पूछताछ कर रही है।