
नईदुनिया प्रतिनिधि,भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र से संगठित तरीके से लौह स्क्रैप चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपितों के कब्जे से करीब 250 टन लौह स्क्रैप,भारी वाहन एवं मशीनरी सहित कुल तीन करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है तथा प्रकरण में संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि 26 मई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित एके ट्रे़डर्स प्लाट नंबर 18 ए/05 एचआइए हथखोज भिलाई फैब्रीकेशन वर्क्स एण्ड स्क्रैपडील में चोरी का लौह स्क्रैप छिपाकर रखा गया है।
सूचना पर थाना पुरानी भिलाई पुलस ने दबिश देकर मौके की जांच की। जांच के दौरान हाईवा वाहन क्र. सीजी -04 क्यू.टी.- 8797 में लोहे की प्लेट कंटिंग एवं लोहे की बीम, फ्लू डस्ट के साथ भरा हुआ, ट्रक क्रं. सीजी -10 आर -2004 में लोहे का प्लेट कंटिंग भरा हुआ, एवं एक खाली हाईवा वाहन के सीजी- 08 ए.डब्ल्यू. -1475 जो अपनी लोहे की प्लेट एवं बीम को खाली करके वहीं खड़ा होना पाया गया।
इसके पास से लोहे की प्लेट, बीम का कंटिंग फ्लू डस्ट के साथ ढेर में पाया गया। दूसरे ढेर में लोहे की प्लेट एब 'बीम कटिंग पड़ा होना पाया गया। इसके अलावा लोहे के समानों को उठाने एवं लोड करके ले जाने के लिए एक खाली ट्रक कं.- सीजी 07 एम.बी-2455 एवं टाटा 1109 के सीजी- 07 सीए 6977, एक टाटा एस कं. सीजी- 04
जेबी- 9616 एवं लोहा लोड करने के उपयोग में लाये जाने वाले एक बुलडोजर सीजी- 08 एवाय 8496, एक हाईड्रा के सीजी- 07 सीडब्ल्यू- 8063 तथा एक चैन माउण्टींग मशीन बिना नंबर का एवं डस्ट छानने का पांच लोहे का मशीन जिसमें चैन माउंटेन , बुलडोजर एवं हाईड्रा का कार्य डम्प लोहे के प्लेट एब बीम को वाहनों में लोड कर अन्यत्र भेजने के कार्य में उपयोग करने के लिए रखा होना पाया गया।
पुलिस के मुताबिक फ्लू डस्ट को चोरी के लोहे के उपर हाईवा में रखकर छिपाने के कार्य के लिए रखा होना पाया गया। हाईवा वाहन क्रमांक-सीजी04 क्यूटी 8797, ट्रक क्रं. सीजी10 आर 2004 एवं दो ढेरों में मिला लोहे का प्लेट, लोहे का बीम कटिंग वजनी करीबन 250 टन कीमती करीबन 90 लाख रुपए तथा वाहनों को मिलाकर जुमला कीमती करीबन तीन करोड़ 22 लाख रुपये का मिला।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपित संगठित रूप से पिछले चार-पांच माह से भिलाई स्टील प्लांट से फ्लू डस्ट में लोहे का सामान मिलाकर चोरी कर रहे थे लेकिन इसकी भनक किसी को भी नहीं लग पाई। जबकि बीएसपी में सुरक्षा के लिए सीआइएसएफ के जवानों की तैनाती के साथ ही कई जगह सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है।