• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू से भिलाई में छठवीं मौत, शासकीय अस्पताल बता रहा मलेरिया

भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूर अवतार सिंह की बेटी दीपाली कौर की मौत डेंगू से हुई।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 08 Aug 2018 01:20:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Aug 2018 12:32:04 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
डेंगू से भिलाई में छठवीं मौत, शासकीय अस्पताल बता रहा मलेरिया

भिलाई। सरकारी अस्पताल में डेंगू के मरीजों को भर्ती न करने का कारण डॉक्टरों की लापरवाही साबित हुई है। इलाज के नाम पर गुमराह करने और कोताही का खामियाजा नौ साल की बच्ची को मौत के रूप में भुगतना पड़ा। मंगलवार शाम डेंगू से बच्ची ने दम तोड़ दिया, जिस बच्ची को सात बार उल्टी और मुंह से झाग निकल रहा था उसे शासकीय अस्पताल के डॉक्टर ने वायरल फीवर मानकर इलाज किया। हाथ-पैर बेढाल हो गए और सांसें थम सी गई तब परिजन बच्ची को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जांच हुई।

डेंगू की पुष्टि के साथ सेहत को नाजुक बताया गया। देर शाम बेटी की सांसें थम गईं। डेंगू से मरने वालों का आंकड़ा मंगलवार को बढ़कर छह पहुंच गया। भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूर अवतार सिंह की बेटी दीपाली कौर की मौत डेंगू से हुई।


बेटी को गंवाने के बाद बिलखते हुए बाप ने सरकारी चिकित्सा व्यवस्था को मौत का जिम्मेदार ठहराया। गुस्से से तिलमिलाए अवतार ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल के डॉक्टरों ने मेरी बेटी की जान ली। समय पर इलाज कराने पहुंचे थे लेकिन वे लापरवाही बरतते रहे।

रविवार को सुबह सिर में दर्द होने से दीपाली घर में रो रही थी। उसे बुखार था। समीप के ही झोलाछाप डॉक्टर को दिखाकर दवा लाए। बुखार दिनभर चढ़ता और उतरता रहा। किसी तरह रात कटी। सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे बेटी को लेकर सुपेला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर वार्ड में थे, इसे देखने वाले कोई नहीं था।

हालत खराब होने पर बेटी को स्ट्रेचर पर हम लोग वार्ड में ही पहुंचे। जहां डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लिखा और मलेरिया जांच कराने को कहा। इंजेक्शन लगाने के साथ मलेरिया जांच की गई। रिपोर्ट में मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई। इस आधार पर डॉक्टर ने मामूली दवा लिखकर घर में आराम कराने की बात बोल डिस्चार्ज कर दिए। सोमवार सुबह फिर उल्टी, मुंह से झाग आने पर बेटी को बीएम शाह हॉस्पिटल ले गए। 10 मिनट के भीतर उसकी नब्ज बैठ गई।

इलाज कर रहे डॉक्टर उसे तुरंत गोदी में उठाकर आइसीयू में ले गए। दीपाली कौर का इलाज मोल्ले के झोलाछाप डॉक्टर से शुरू कराया गया। डॉक्टर ने पहले झटके में इसे वायरल इन्फेक्शन बताकर सर्दी, खांसी और जुखाम की दवा शुरू कर दी। घर वाले भी विश्वास करते हुए दवा चलाते रहे। हालत बिगड़ गई। तब पता चला कि डेंगू से बेटी ने जान गंवा दी है।

मेयर का मुख्यमंत्री को पत्र, लिखा- करें हस्तक्षेप

शहर में लगातार डेंगू से हो रही मौत के बाद भिलाई महापौर ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य संचालक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। मेयर ने अपने पत्र में स्थानीय प्रशासन और विभाग पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है।

शहर के लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए मेयर ने राज्य शासन से हस्तक्षेप कर राहत पहुंचाने की मांग की है। महापौर देवेन्द्र यादव ने बताया कि डेंगू के चलते अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय प्रशासन इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

इधर महापौर और आयुक्त की थाने में शिकायत

सामाजिक संस्था प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी ने भिलाई में डेंगू से लगातार मौत के लिए महापौर देवेन्द्र यादव और कमिश्नर केएल चौहान को जिम्मेदार ठहराते हुए एफआइआर की मांग को लेकर दो थानों में शिकायत की है। थाना छावनी के टीआई सुरेन्द्र उके एवं खुर्सीपार के थाना प्रभारी गोपाल वैश्य को शिकायत पत्र में पवन केसवानी ने लिखा है कि केम्प-1,छावनी एवं खुर्सीपार क्षेत्र में डेंगू से 150 से ज्यादा नागरिक अस्पतालों में भर्ती है। वहीं चार अकाल मौत हुई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।