
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। दुर्ग-भिलाई के व्यस्त सुपेला फ्लाईओवर पर मंगलवार को लोहे के तारों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। ट्रक पलटने से यातायात भी प्रभावित हुआ और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
जानकारी के अनुसार ट्रक रायपुर से लोहे के तारों का सामान लेकर महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुपेला फ्लाईओवर पर वाहन चला रहे ड्राइवर प्रकाश सिंह रावत को नींद की झपकी आ गई।
इससे ट्रक पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और वाहन डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का एक टायर भी फट गया। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने मौके पर पुलिस के जवान डटे रहे l
लोड और रूट: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रक रायपुर से लोहे के तारों का भारी सामान भरकर महाराष्ट्र की ओर जा रहा था।
झपकी आने से नियंत्रण खोया: जब ट्रक सुपेला फ्लाईओवर से गुजर रहा था, तो वाहन चला रहे ड्राइवर
प्रकाश सिंह रावत को अचानक नींद की झपकी आ गई। झपकी आते ही ट्रक पर उसका नियंत्रण पूरी तरह से छूट गया।
डिवाइडर से टकराकर पलटा: अनियंत्रित हुआ ट्रक सीधे डिवाइडर से जा टकराया और सड़क पर ही पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का एक टायर भी फट गया।