
भिलाई। अपोलो बीएसआर में एक व्यक्ति की डेंगू के कारण मौत हो गई है। मृतक की पहचान रामजी यादव उम्र 45 वर्ष ग्राम बोरई जिला राजनांदगाव् के रूप में हई है। उसे शुक्रवार रात 8.30 बजे एडमिट किया गया था जिसके करीब ढाई घण्टे बाद मौत हो गई।
अब अस्पताल प्रबंधन परिजनों से पैसे की मांग कर रहे है ,मृतक के संबंधी दिनेश यादव ने नईदुनिया को फोन करके बताया कि अस्पताल प्रबंधन गुमराह कर रहा है और इसके साथ ही पैसे की मांग कर रहा है। गरीब होने के कारण मृतक के परिजन डरे हुए हैं।