• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टूरिस्‍ट वीजा पर भारत आए बांग्लादेशी चोरों ने दुर्ग के इंटीरियर डिजाइनर के घर पर की 35 लाख की चोरी, खोले कई राज

Bhilai News: इंटीरियर डिजाइनर के घर से 35 लाख रुपये नकद, सोने चांदी के जेवर चोरी करने वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 01 May 2023 12:26:24 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 May 2023 01:14:05 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
टूरिस्‍ट वीजा पर भारत आए बांग्लादेशी चोरों ने दुर्ग के इंटीरियर डिजाइनर के घर पर की 35 लाख की चोरी, खोले कई राज

भिलाई। Bhilai Crime News: इंटीरियर डिजाइनर के घर से 35 लाख रुपये नकद, सोने चांदी के जेवर और अन्य सामान चोरी करने वाले आरोपितों को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मदारीपुर जिले से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित बांग्लादेश के मूल निवासी हैं। एक आरोपित तो टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने भारत के पांच राज्यों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया जा रहा है। पूछताछ के बाद ही और भी जानकारियां सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इंटीरियर डिजाइनर के घर से की थी 35 लाख की चोरी

उल्लेखनीय है कि बीते छह अप्रैल को स्मृति नगर निवासी सौरभ जैन नाम के इंटीरियर डिजाइनर व वालपेपर कारोबारी के घर पर लाखों रुपये की चोरी हुई थी। शिकायतकर्ता की दुर्ग में दुकान है। वो छह अप्रैल को अपनी पत्नी ऋचा मिश्रा को उसके मायके कादंबरी नगर दुर्ग में छोड़कर अपने दुकान पर चला गया था। वहां से वो रात को 11 बजे वापस लौटा तो उसके घर में चोरी हो चुकी थी। अज्ञात आरोपित ने खिड़की की ग्रिल को उखाड़कर आलमारी में रखे करीब 35 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और महंगी घड़ियां चोरी कर ली थी।


सुराग मिलने के बाद पुलिस ने आरोपितों को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

मामले की पतासाजी के दौरान पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मदारीपुर जिले से सुजान शेख उर्फ हसमत खलीफा (22) और अल्ताफ हुसैन (35) तो गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित मदारीपुर जिले के दखिन विद्यानंदी थाना राजूर क्षेत्र में छिपे हुए थे। सीसीटीवी फुटेज और काल डिटेल की जांच के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़ा।

आरोपितों ने पांच प्रदेशों में चोरियां करने की बात स्वीकारी

पूछताछ में आरोपितों ने दुर्ग के स्मृति नगर के अलावा देश के अन्य पांच राज्यों में भी चोरी करने की बात स्वीकार की है। दोनों आरोपितों को मदारीपुर के न्यायालय में पेश कर उनका ट्रांजिट रिमांड लिया गया है और दुर्ग लाया जा रहा है। यहां लाकर उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी। जिसमें पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को पत्रकार वार्ता में एसपी डा. अभिषेक पल्लव इस पूरे मामले का पर्दाफाश करेंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।