• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छावनी में लगातार प्रयास के बाद भी नहीं पहुंचा पानी

निगम के अंतर्गत आने वाले छावनी क्षेत्र में लगातार प्रयासों के बावजूद नलों में पानी नहीं पहुंच पाया। 17 हजार आबादी वाले इस पूरे क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। अब फेज-2 पेयजल योजना शुरू होने पर ही इस क्षेत्र में पानी मिल पाएगा।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 28 May 2014 07:23:51 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 May 2014 07:23:51 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छावनी में लगातार प्रयास के बाद भी नहीं पहुंचा पानी

भिलाई। निगम के अंतर्गत आने वाले छावनी क्षेत्र में लगातार प्रयासों के बावजूद नलों में पानी नहीं पहुंच पाया। 17 हजार आबादी वाले इस पूरे क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। अब फेज-2 पेयजल योजना शुरू होने पर ही इस क्षेत्र में पानी मिल पाएगा।

छावनी क्षेत्र निगम का ऐसा वार्ड रहा है जहां पर निगम प्रशासन के लगातार प्रयासों के बावजूद पानी नहीं पहुंच पाया है। अभी भी 17 हजार की आबादी को टैंकरों के भरोसे जलापूर्ति की जा रही है। निगम द्वारा पिछले दिनों इस वार्ड में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन भी बिछाए गए, लेकिन पानी नहीं पहुंच पाया। अब निगम अफसरों का कहना है कि फेज-2 जल आवर्धन योजना के तहत ही जलापूर्ति की जाएगी। इसके लिए लोगों को अभी इंतजार करना होगा।


नलकूप में आता है कैमिकल युक्त पानी

छावनी क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र से लगा होने के कारण यहां पर नलकूपों से कैमिकल युक्त पानी निकलता है। इसे लेकर इस क्षेत्र के लोग भारी परेशान है। इसलिए यहां पर बार-बार नल कनेक्शन लगाए जाने की मांग उठती रही है, लेकिन वर्षों बाद भी नलों से जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसके लिए कई बार निगम मुख्यालय का घेराव भी कर चुके हैं।

इधर पानी की बर्बादी

जहां एक ओर निगम के ही छावनी वार्ड में लोग नलों में पानी नहीं आने से परेशान हैं और टैंकरों से पीने का पानी भरने मजबूर है वहीं दूसरी ओर रानी अबंती बाई चौक कोहका में निगम के मुख्य पाइप लाइन का वाल्व बुधवार को टूट गया। दिन भर इसमें से काफी मात्रा में पानी तेज बहाव के साथ स़ डक पर बहता रहा। आज हजारों लीटर पानी व्यर्थ ही स़ डक पर बह गया जिसे तत्काल रोकने के प्रयास नहीं किए गए। वाल्व फूटने की वजह से कोहका के कई मोहल्लों में नलों में पानी नहीं आया। इसे लेकर लोग परेशान रहे।

प्रयास जारी है

छावनी क्षेत्र में नलों से जलापूर्ति के लिए निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। अब लोगों को फेज-2 जल आवर्धन योजना के शुरू होने की प्रतिक्षा करनी होगी। इस समय निगम टैंकरों से जलापूर्ति कर रहा है।

अनिल टुटेजा, आयुक्त, भिलाई निगम

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।