
भिलाई। बोरसी भाटा और टगड़ा नहर के बीच सोमवार को एक नाबालिग अनाचार की शिकार हो गई। इस मामले में भिलाई नगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया। घटना सोमवार दोपहर की है। लेकिन पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। पुलिस ने मामले को दो दिन तक दबाकर रखा।
भिलाई नगर टीआई राजेश साहू के अनुसार हुडको की नाबालिग बारिश से बचने के लिए अपने एक साथी के साथ पेड़ के नीचे खड़ी थी। इस दौरान समीप में मवेशी चराने वाले दो युवक रामेश्वर यादव व भुुरु यादव ने पहले नाबालिग के साथी को मारकर भगाया और उसके बाद नाबालिग को जंगल की ओर ले गए और उसके साथ अनाचार किया।
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक भाग गए। इस घटना की शिकायत युवती ने मंगलवार को की। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट व अनाचार के साथ ही पास्को एक्ट भी लगाया गया है।
इधर कुछ और ही कहानी
इस मामले में बोरसी भाटा बस्ती के लोगों का कुछ और ही कहना है। बोरसी के लोगों का कहना है कि नाबालिग अपने प्रेमी के साथ अक्सर तालाब व टगड़ा नगर के किनारे घूमती थी। इधर मवेशी चराने वाले युवकों की नजर नाबालिग पर थी। सोमवार दोपहर को भी नाबालिग अपने प्रेमी के साथ तालाब के किनारे बैठी थी।
जिसे बस्ती के कई लोगों ने देखा। मौका पाकर मवेशी चराने वाले युवकों ने घेरकर पहले उसके प्रेमी को मारकर भगाया। युवक इस घटना की जानकारी देने बोरसी भाटा पहुंचा लेकिन जब तक लोग पहुंचे। इससे पहले मवेशी चराने वाले युवकों ने नाबालिग के साथ अनाचार कर फरार हो गए थे। बोरसी भाटा के लोगों ने भी पुलिस को यह जानकारी दी थी।