• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhilai News : स्वास्थ्य कर्मियों को घेरकर मारपीट करने वाले 30 लोगों पर अपराध दर्ज

Bhilai News फरीद नगर सुपेला क्षेत्र की इस घटना के आरोपितों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 07 Apr 2020 08:16:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Apr 2020 10:09:18 PM (IST)
Bhilai News : स्वास्थ्य कर्मियों को घेरकर मारपीट करने वाले 30 लोगों पर अपराध दर्ज

भिलाई (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Bhilai News फरीद नगर सुपेला क्षेत्र में होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों के सर्वे के लिए पहुंची दो महिला स्वास्थ्य कर्मियों को घेरकर पीटने वालों के खिलाफ सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। करीब 30 से अधिक महिलाओं व पुरुषों ने मिलकर दोनों स्वास्थ्य कर्मियों को घेर लिया था और उसने मारपीट की थी। सुपेला अस्पताल के बीएमओ की लिखित शिकायत पर एक नामजद महिला सहित अन्य लोगों के खिलाफ यह अपराध दर्ज किया गया है।

सोमवार को दोपहर करीब दो बजे दो एएनएम विनीता साहू और रश्मि राय फरीद नगर पहुंची थी। दोनों महिला स्वास्थ्य कर्मी फरीद नगर के नदीम टैक्स टाइल्स लिखे एक मकान में पहुंची। जहां पर दो लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया था।


उनसे उनकी व्यक्तिगत जानकारी मांगते ही घर की महिला दोनों स्वास्थ्य कर्मियों पर भड़क उठी। उसने स्वास्थ्य कर्मियों को एनआरसी का सर्वे करने वाले बताते हुए उनसे विवाद शुरू कर दिया। महिला द्वारा जोर-जोर से चिल्लाने पर आरोपित निगारा खातून सहित आसपास की करीब 30 महिलाएं व कुछ पुरुष वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर दोनों स्वास्थ्य कर्मियों को घेर लिया था और उनसे मारपीट की।

पुलिस को सूचना मिलने पर सुपेला थाने की पेट्रोलिंग पार्टी वहां पहुंची तो आरोपितों ने सिपाहियों से भी हाथापाई की। पुलिस किसी तरह से दोनों महिलाओं को आरोपितों की भीड़ से निकालकर थाने लाई। दोनों स्वास्थ्य कर्मियों ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के बीएमओ व कोरोना वायरस के प्रभारी नोडल अधिकारी संजय जामगाड़े को इस घटना की जानकारी दी।

सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर से निर्देश लेने के बाद बीएमओ संजय जामगाड़े ने इसकी थाने में शिकायत की। जिसके आधार पर सुपेला पुलिस ने आरोपित निगारा खातून व अन्य आरोपितों के खिलाफ शासकीय सेवकों से मारपीट और प्रतिबंध का उल्लंघन करने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

इनका कहना है

शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। जल्द ही आरोपितों को चि-ति कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

-गोपाल वैश्य, टीआइ सुपेला