• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhilai News: तीसरी मंजिल से गिरकर सेल्समैन की मौत… आत्महत्या या Instagram Reel बनाने के दौरान हुआ हादसा

मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित अन्नपूर्णा वस्त्रालय का है। यहां छत से गिरने के बाद युवक की मौत हो गई। युवक इसी दुकान में सेल्समैन की नौकरी करता था। दो...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 25 Mar 2025 09:02:36 AM (IST)Updated Date: Tue, 25 Mar 2025 09:05:05 AM (IST)
Bhilai News: तीसरी मंजिल से गिरकर सेल्समैन की मौत… आत्महत्या या Instagram Reel बनाने के दौरान हुआ हादसा
मृतक सागर सिन्हा की फाइल फोटो

HighLights

  1. केस दर्ज कर जांच में जुटी भट्ठी पुलिस
  2. मृतक सागर अक्सर रील्स बनाता था
  3. परिवार वालों से भी हो रही पूछताछ

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई : सेक्टर-4 स्थित अन्नपूर्णा वस्त्रालय की तीसरी मंजिल से गिरने से दुकान के सेल्समैन की मौत हो गई। युवक ने आत्महत्या की है या वो किसी हादसे का शिकार हुआ है, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

भट्ठी पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच में ये पता चला है कि सागर रील्स बनाता था। आशंका जताई जा रही है कि रील्स बनाने के दौरान ही वो हादसे का शिकार हुआ होगा। साथ ही इसे आत्महत्या से भी जोड़कर देखा जा रहा है। परिवार वालों से पूछताछ के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।


naidunia_image

बाकी स्टार नीचे आ गया, लेकिन सागर…

  • पुलिस ने बताया कि उक्त घटना सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे हुई। सुभाष चौक पाटन निवासी सागर सिन्हा (20) अन्नपूर्णा वस्त्रालय में सेल्समैन का काम करता था।
  • दोपहर में दुकान के सभी स्टाफ ने साथ में खाना खाया था और कुछ युवक एक साथ छत पर गए थे। सागर को छोड़कर बाकि युवक छत से नीचे आ गए थे, लेकिन सागर नीचे नहीं उतरा।
  • कुछ देर बाद वो छत से नीचे गिरा। उसे गंभीर हालत में सुपेला के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यहां भी क्लिक करें - जान ले रहा डिजिटल नशा… रील पर लाइक और कमेंट के लिए ऐसी दीवानगी, जानलेवा करतब से उजड़ रहे परिवार

यहां भी क्लिक करें - Reel के लिए स्टंटबाजी पर महिला और हमउम्र ससुर पर मुकदमा, मोबाइल में मिले 23 Video

चार बच्चों की मां ने लगाई फांसी, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भिलाई की ही एक अन्य घटना में छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 मछली मार्केट के पास निवासी एक महिला ने सप्ताह भर पहले अपने घर पर फांसी लगा ली। महिला का पति शराब पीने का आदी था और अक्सर उससे मारपीट भी करता था।

घटना के बाद भिलाई पहुंचे मृतका के मायके वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला के पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि कैंप-2 मछली मार्केट के पास निवासी किरण नाम की महिला ने बीते 17 मार्च को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वर्ष 2016 में किरण की शादी अविनाश से हुई थी। किरण और अविनाश के चार बच्चे भी हैं। साल भर से किरण और अविनाश के बीच विवाद चल रहा है। 17 मार्च को भी उनके बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद किरण ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। वहीं मायके वालों की शिकायत के आधार पर छावनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।