जगन्नाथ दर्शन करने पहुंचे शख्स की डूबने से मौत, समुद्र में नहाते समय हुआ बड़ा हादसा
रुआबांधा भिलाई के एक युवक की पुरी के समुद्र में डूबने से मौत हो गई। वह पुरी जगन्नाथ के दर्शन के बाद बीच पर नहाने गया था, जहां तेज धारा ने उसे अपने अंदर खींच लिया। शख्स की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
Publish Date: Mon, 28 Jul 2025 01:23:13 PM (IST)
Updated Date: Mon, 28 Jul 2025 01:23:13 PM (IST)
पुरी दर्शन करने गए शख्स की डूबने से मौतHighLights
- भिलाई के एक शख्स की डूबने से मौत।
- पुरी जगन्नाथ दर्शन करने गया था शख्स।
- समुद्र में नहाते समय समय हुआ हादसा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई: रुआबांधा भिलाई के एक युवक की पुरी के समुद्र में डूबने से मौत हो गई। घटना 27 जुलाई की है जब युवक मंदिर दर्शन के बाद पुरी बीच पर नहाने पहुंचा। इस दौरान तेज लहरों ने उसे अंदर खींच लिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद तट रक्षक टीम की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया। सोमवार को रिसाली के मुक्तिधाम में युवक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
भिलाई का रहने वाला शख्स
मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के रिसाली नगर निगम रूआबांधा वार्ड क्रमांक -3 का निवासी मुकेश गुप्ता (26) ओडिश के पुरी भगवान जगन्नाथ दर्शन के लिए गया था। 27 जुलाई को मुकेश गुप्ता अपने साथियों के साथ पुरी पहुंचा। भगवान के दर्शनों के बाद वह बीच पर समुद्र में नहाने पहुंचा।