• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhilai Steel Plant: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, लोडिंग के दौरान एक वर्कर मौत

भिलाई स्टील प्लांट के मर्चेंट मिल में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ठेका श्रमिक ओमप्रकाश की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वेगन लोडिंग के दौरा...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 31 Jan 2025 10:50:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jan 2025 10:50:24 PM (IST)
Bhilai Steel Plant: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, लोडिंग के दौरान एक वर्कर मौत
भिलाई स्टील प्लांट के मर्चेंट मिल में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा।

HighLights

  1. मर्चेंट मिल में रात 10 बजे हादसा, एक वर्कर मौत।
  2. लोडिंग के दौरान सीलिंग खुलने से मेटल ऊपर गिरी।
  3. सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की मांग।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई: भिलाई स्टील प्लांट के मर्चेंट मिल में शुक्रवार को रात 10 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई है। ॉ

यह हादसा उस समय हुआ जब मिल में वेगन लोडिंग की जा रही थी। लोडिंग के दौरान अचानक सीलिंग खुल गई, जिससे भारी मेटल उसके ऊपर गिर गया और वह दब गया।

भारी मेटल प्लेट श्रमिक के ऊपर गिरा

जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश मर्चेंट मिल में ठेकेदारी व्यवस्था के तहत श्रमिक के रूप में कार्यरत था। जब वेगन में माल लोड किया जा रहा था, उसी दौरान अचानक सीलिंग खुल जाने से भारी मेटल प्लेट उसके ऊपर गिर गई।

यह घटना इतनी तेज थी कि श्रमिक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। अन्य श्रमिकों ने तुरंत प्रबंधन को सूचना दी और उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मौके पर हड़कंप, जांच जारी

घटना के तुरंत बाद प्लांट प्रशासन और सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। श्रमिकों का कहना है कि सुरक्षा उपायों की कमी के कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। वे चाहते हैं कि प्रबंधन इस मामले को गंभीरता से ले और सुरक्षा मानकों को और मजबूत करे ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों।


प्रबंधन की प्रतिक्रिया

प्लांट प्रबंधन ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और संभव सुरक्षा चूक की समीक्षा की जाएगी। साथ ही ठेका श्रमिक के परिवार को मुआवजा देने पर भी विचार किया जा रहा है।

श्रमिकों में रोष

इस घटना के बाद प्लांट के अन्य श्रमिकों में रोष है। उनका कहना है कि सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए ताकि किसी और की जान न जाए।