• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट में करोड़ों की लोहा चोरी: कबाड़ नेटवर्क से जुड़े नए चेहरे, जांच के दायरे में पूर्व जीएम!

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में करोड़ों रुपये की लोहा चोरी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय सिंह से पूछताछ के बाद एक बड़े संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इस रैकेट में पुराने अपराधियों के साथ-साथ कई नए चेहरे शामिल हैं। संयंत्र के अधिकारियों और 240 करोड़ रुपये के टेंडर में एक पूर्व महाप्रबंधक (जीएम) की संदिग्ध भूमिका भी जांच के दायरे में है।

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 01:27:08 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 01:27:07 PM (IST)
भिलाई स्टील प्लांट में करोड़ों की लोहा चोरी: कबाड़ नेटवर्क से जुड़े नए चेहरे, जांच के दायरे में पूर्व जीएम!
भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी। पुलिस

टी.सूर्याराव, नईदुनिया, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से करोड़ों रुपये मूल्य के लोहे की चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपित संजय सिंह से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि चोरी की यह घटना लंबे समय से संचालित संगठित नेटवर्क का हिस्सा है, जिसमें आपराधिक पृष्ठभूमि वाले कई लोगों की संलिप्तता सामने आ रही है।

कई अपराधियों के नाम सामने आए

सूत्रों के अनुसार संजय सिंह ने पूछताछ में ऐसे व्यक्तियों के नाम बताए हैं जो पूर्व में विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं और लंबे समय से अवैध गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि इन्हीं लोगों के साथ मिलकर लोहा चोरी का पूरा रैकेट संचालित किया जा रहा था। संजय सिंह से मिली जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है और जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी गतिविधियों तथा आपसी संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है।


कौन अधिकारी करता था मदद

सूत्रों के मुताबिक भिलाई इस्पात संयंत्र के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। हालांकि अभी तक किसी अधिकारी के खिलाफ आधिकारिक रूप से कोई कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि चोरी किए गए लोहे को संयंत्र से बाहर निकालने में किस स्तर तक मदद मिली और किन लोगों ने आंखें मूंद रखीं।

240 करोड़ के टेंडर में पूर्व जीएम की भूमिका चर्चा में

भिलाई इस्पात संयंत्र में हाल ही में जारी एक बड़े टेंडर को लेकर भी चर्चा का बाजार गर्म है। जानकारी के अनुसार नए यूनिवर्सल रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से संबंधित भवनों के निर्माण के लिए लगभग 240 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था, जिसे करीब 190 करोड़ रुपये में स्वीकृत किया गया।हैरानी की बात यह है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के लगभग छह माह बाद भी निर्माण कार्य जमीन पर शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में परियोजना की कार्यकुशलता और क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस परियोजना से जुड़े ठेकेदार के सलाहकार के रूप में बीएसपी के एक पूर्व महाप्रबंधक (जीएम) की भूमिका सामने आई है।

संगठित गिरोह में पुराने खिलाड़ियों की जगह नए चेहरे

लोहा चोरी प्रकरण की जांच में पता चला है कि चोरी, परिवहन तथा अवैध बिक्री की पूरी श्रृंखला संगठित रूप से संचालित की जा रही थी। यही कारण है कि लंबे समय तक इतनी बड़ी मात्रा में लोहा गायब होने के बावजूद मामला पूरी तरह सामने नहीं आ सका। पुलिस अब वित्तीय लेन-देन, काल डिटेल, परिवहन रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं तथा कई प्रभावशाली लोगों के नाम भी उजागर हो सकते हैं।

जांच जारी है बचेंगे नहीं आरोपी

मामले की जांच चल रही है, इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नही जाएगा।

विजय अग्रवाल , एसएसपी दुर्ग

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।