• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई में बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ लीजधारकों की हुंकार : पुनर्वास की लिखित गारंटी के बिना एक इंच पीछे नहीं हटेंगे

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा लीज संबंधी कार्रवाई के विरोध में सेक्टर छह में लीजधारकों की आपात बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष प्रेमसागर ने कहा कि पुनर्वास क...और पढ़ें

By T Surya RaoEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 06:53:38 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 06:54:57 PM (IST)
भिलाई में बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ लीजधारकों की हुंकार : पुनर्वास की लिखित गारंटी के बिना एक इंच पीछे नहीं हटेंगे
भिलाई लीजधारकों की सभा की प्रतीकात्मक तस्वीर। - एआई

HighLights

  1. पुनर्वास की लिखित गारंटी बिना नहीं हटेंगे पीछे
  2. जबरन बेदखली करने पर कानूनी तरीके से जवाब
  3. जिला प्रशासन और संयंत्र प्रबंधन को देंगे ज्ञापन

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन की ओर से लीज संबंधी कार्रवाइयों और लीजधारकों के अधिकारों को लेकर असंतोष गहराता जा रहा है। रविवार को सेक्टर-6 सड़क नंबर 34 स्थित डोम शेड में नगर लीजधारक कल्याण एवं नागरिक विकास समिति की आपात बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में बीएसपी प्रबंधन के रवैये पर लीजधारकों ने कड़ा आक्रोश जताया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भिलाई शहर में दशकों से निवासरत हजारों नागरिकों के मानवीय अधिकारों और हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


पुनर्वास की लिखित गारंटी पहली शर्त

बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष प्रेमसागर ने लीजधारकों का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि लीजधारक अब तक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि वे अपने अधिकारों से समझौता करेंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि बीएसपी प्रबंधन पहले प्रभावित परिवारों के लिए उचित और पूर्ण पुनर्वास की लिखित गारंटी दे, इसके बाद ही आगे की किसी कार्रवाई पर बात हो सकती है। बिना सम्मानजनक और ठोस वैकल्पिक व्यवस्था के किसी भी लीजधारक को बेदखल करने की कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

जबरन कार्रवाई पर कानूनी जवाब

प्रेमसागर ने चेतावनी दी कि लीजधारकों के विधिक और मानवीय अधिकारों की रक्षा हर हाल में की जाएगी। यदि प्रबंधन ने मनमाने ढंग से या जबरन बेदखली की कोशिश की, तो उसका कानूनी तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने बीएसपी प्रबंधन से दमनकारी रवैया त्यागकर लीजधारकों के साथ खुले मंच पर सार्थक संवाद शुरू करने की मांग की, ताकि न्यायसंगत समाधान तलाशा जा सके।

एकजुट होकर आंदोलन की हुंकार

बैठक में मौजूद सभी लीजधारकों और वरिष्ठ नागरिकों ने हाथ उठाकर समिति के नेतृत्व में आगामी संघर्ष का पूर्ण समर्थन किया। समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियों व मांगों से अवगत कराएगा। बैठक में आनंद मार्कंडेय, अनिल राव, आलोक कुमार सिन्हा, सुदामा नायक, नलिन कुमार सेम्युअल, मोहम्मद जाहिर, मनोज कुमार पात्रेकर, मनोज जैन, अजय पात्रेकर, भीमा, प्रदीप राय और लीना अनिल सहित बड़ी संख्या में प्रभावित नागरिक उपस्थित थे।