• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई में शराबी युवकों का उत्पात, स्कार्पियो से 10 गाड़ियां तोड़ीं, चौकीदार को कुचलने की कोशिश

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के शराब के नशे में स्कार्पियो सवार पांच युवकों ने जमकर उत्पात मचाया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 19 May 2026 02:40:53 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 02:40:53 PM (IST)
भिलाई में शराबी युवकों का उत्पात, स्कार्पियो से 10 गाड़ियां तोड़ीं, चौकीदार को कुचलने की कोशिश
भिलाई के सुपेला में देर रात हाईवे सर्विस लेन पर नशे में धुत युवकों ने मचाई भारी तबाही

HighLights

  1. चौकीदार को वाहन से कुचलने की कोशिश की गई
  2. स्कार्पियो सवार पांचों आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए
  3. आरोपी शराब के नशे में जानबूझकर कर रहे थे उत्पात

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के सुबह करीब चार बजे शराब के नशे में धुत स्कार्पियो सवार पांच युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने नेशनल हाईवे फ्लाई ओवर से लगी सर्विस लेन में खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

10 वाहन हुए क्षतिग्रस्त

जानकारी के मुताबिक, स्कार्पियो की तेज रफ्तार ठोकर से सर्विस लेन में खड़ी करीब 10 गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों के हिस्से टूट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।


naidunia_image

चौकीदार को कुचलने की कोशिश

घटना के दौरान वाहनों की निगरानी कर रहे चौकीदार ने जब युवकों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी वाहन से कुचलने की कोशिश की। हालांकि चौकीदार किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।

पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़ा

घटना की जानकारी मिलते ही सुपेला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो सवार पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी शराब के नशे में थे और उन्होंने जानबूझकर वाहनों को नुकसान पहुंचाया। सुपेला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों में एक युवक की पहचान मनीष दुबे के रूप में हुई है। स्कार्पियो वाहन उसी का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।