• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhilai Steel Plant: भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल में लगी आग, कोई हताहत नहीं, कंपनी को करोड़ों रुपए की क्षति

भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल में गुरुवार दोपहर बाद आग लग गई। यह आग यहां पर राफ्टिंग स्टैंड में लगी थी। जिसकी वजह से मैकेनिकल क्षति ज्यादा हुई है।...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 08:07:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Apr 2024 11:32:35 PM (IST)
Bhilai Steel Plant: भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल में लगी आग, कोई हताहत नहीं,  कंपनी को करोड़ों रुपए की क्षति
भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल में लगी आग

HighLights

  1. भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल में लगी आग
  2. आग लगने से करोड़ों रुपए की क्षति होने का अनुमान
  3. गनीमत रही आग लगने से कोई भी हताहत नहीं हुआ

नईदुनिया प्रतिनिधि,भिलाई : भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल में गुरुवार दोपहर बाद आग लग गई। आग लगने से करोड़ों रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह आग यहां पर राफ्टिंग स्टैंड में लगी थी। जिसकी वजह से मैकेनिकल क्षति ज्यादा हुई है। संयंत्र प्रबंधन ने 36 घंटे इसे बंद रखने का निर्णय लिया है । संयंत्र कर्मचारियों द्वारा युद्ध स्तर पर प्लेट मिल को फिर से शुरू करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

प्लेट मिल में प्रतिदिन 4800 टन का उत्पादन होता था ।वहीं घटना को लेकर जांच समिति गठित कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यहां पर हाइड्रोलिक रोलर होने की वजह से उसमें कहीं लीकेज के कारण ही आग लगी थी। आज आग लगने से कोई भी हताहत नहीं हुआ है।बीएसपी के फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।


भिलाई इस्पात संयंत्र में लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। आज दोपहर 2 बजे के आसपास प्लेटमिल के स्टैंड नंबर -8 के राफ्टिंग स्टैंड में अचानक आग लग गई। इस वहां पर तेज लपटें उठने लगी। इसके बाद वहां काम कर रहे कर्मचारियों की बीच भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए। इससे बीएसपी को काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रबंधन घटना के बाद प्लेटमिल को बंद कर दिया है। यहां पर मेटेंनेस विभाग से कहा गया है कि जल्द जल्द मरम्मत करें। बताया जा रहा है कि इसे पुन: शुरू करने में 36 घंटे का टारगेट दिया गया है।

Bhilai Steel Plant: भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल में लगी आग, कोई हताहत नहीं, कंपनी को करोड़ों रुपए की क्षति https://t.co/qscIwFgtEc#Chhattisgarh #Bhilai #Naidunia pic.twitter.com/LHGXWU7g47

— NaiDunia (@Nai_Dunia) April 11, 2024

बीएसपी प्रबंधन ने यह कहा

घटना को लेकर बीएसपी के जन संपर्क विभाग ने बताया कि आज दोपहर लगभग दो बजे प्लेट मिल के रफिंग स्टैंड में टाई रोड टूटने से ब्रेकडाउन हुआ। इस दौरान हाइड्रोलिक ऑयल लीक होकर प्लेट पर गिरा जिससे आग लग गई। संयंत्र के अग्नि शमन विभाग द्वारा आग को कुछ ही मिनटों में काबू कर लिया गया । टाई रोड रिपेयर करने हेतु मिल फिलहाल बंद किया गया है। रिपेयर में लगभग 5 से 6 शिफ्ट लगने का अनुमान है।