• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

GST बिल से लेकर बकाया कमीशन तक... भिलाई में एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी, डायरेक्टर समेत तीन पर केस

भिलाई में विक्रांत एग्रोकेम इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों और एक अधिकारी के खिलाफ 65 लाख 68 हजार 423 रुपये की धोखाधड़ी और आपराधिक न्या...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 03:25:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 03:25:06 PM (IST)
GST बिल से लेकर बकाया कमीशन तक... भिलाई में एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी,  डायरेक्टर समेत तीन पर केस
भिलाई में एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी का केस (AI Generated Image)

HighLights

  1. डायरेक्टर मिथलेश शर्मा समेत तीन लोग आरोपित बनाए गए
  2. GST बिल से करीब पांच लाख रुपये नुकसान का दावा
  3. न्यायालय के आदेश पर नेवई पुलिस ने केस दर्ज किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। विक्रांत एग्रोकेम इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों और कंपनी से जुड़े एक अधिकारी के खिलाफ 65 लाख 68 हजार 423 रुपये की धोखाधड़ी और आपराधिक न्यास भंग का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दुर्ग के आदेश के बाद हुई। नेवई पुलिस ने कंपनी की डायरेक्टर मिथलेश शर्मा, उनके पति एवं कंपनी के संचालक रामानुज शर्मा और जोनल मैनेजर विष्णुप्रसाद धीवर को आरोपित बनाया है।

2020 में पिनाका एसोसिएट्स को मिली डिस्ट्रीब्यूटरशिप

आशीष नगर रिसाली निवासी राजेंद्र सिंह ने न्यायालय में परिवाद पेश किया था। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र हिमांशु सिंह मेसर्स पिनाका एसोसिएट्स के प्रोपराइटर हैं। एक जुलाई 2020 को विक्रांत एग्रोकेम इंडस्ट्रीज के साथ अनुबंध हुआ था। इसके तहत पिनाका एसोसिएट्स को दुर्ग और रायपुर संभाग में कंपनी के कीटनाशक उत्पादों का डिस्ट्रीब्यूटर बनाया गया था।


अनुबंध के अनुसार हिमांशु ने कंपनी को 10 लाख रुपये अग्रिम दिए थे। परिवाद के मुताबिक जुलाई से दिसंबर 2020 के बीच कंपनी ने करीब 92.18 लाख रुपये का माल उपलब्ध कराया। इसमें से 63.26 लाख रुपये से अधिक का माल कंपनी के निर्देश पर अलग-अलग व्यक्तियों और संस्थानों को दिया गया।

गोदाम किराया और कमीशन नहीं देने का आरोप

राजेंद्र सिंह का आरोप है कि इसके बाद कंपनी ने अनुबंध के मुताबिक गोदाम किराया, कमीशन और अन्य देय राशि का भुगतान नहीं किया। कंपनी के GST बिल में दर्ज नंबर निलंबित होने से उनकी फर्म को इनपुट टैक्स क्रेडिट का नुकसान हुआ और करीब पांच लाख रुपये का अतिरिक्त भार पड़ा।

इसके अलावा खराब या नहीं बिके माल को वापस लेने के बाद नया स्टाक नहीं देने से करीब 28.92 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया गया है। जुलाई 2020 से जुलाई 2023 तक गोदाम किराए के 11.52 लाख और कमीशन के 3.16 लाख रुपये भी बकाया बताए गए हैं।

भुगतान नहीं हुआ, धमकी देने का भी आरोप

परिवाद के अनुसार 19 जून 2025 को रामानुज शर्मा ने माल भेजने और उसके बदले पूरी राशि का भुगतान करने की बात कही थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि माल भेजे जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। रकम मांगने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

न्यायालय के आदेश के बाद नेवई पुलिस ने धारा 420, 409 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।