यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छात्र की आइडी हैक कर महिला मित्र की आपत्तिजनक फोटो मांगकर किया वायरल
भिलाई (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शहर में एक छात्र की इंस्टाग्राम आइडी हैककर उसका गलत इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने आइडी हैक करने के बाद छा...और पढ़ें
By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 23 Oct 2020 01:47:53 AM (IST)Updated Date: Fri, 23 Oct 2020 01:47:53 AM (IST)

भिलाई (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शहर में एक छात्र की इंस्टाग्राम आइडी हैककर उसका गलत इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने आइडी हैक करने के बाद छात्र की महिला मित्र को मैसेज कर उसकी आपत्तिजनक फोटो मांग ली। इसके बाद उस फोटो को वायरल कर दिया। जानकारी होने पर छात्र ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आइटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि गया नगर दुर्ग निवासी शिकायतकर्ता आदर्श गुप्ता (21) की इंस्टाग्राम आइडी को किसी अज्ञात आरोपित ने हैक कर लिया था। इसके बाद आरोपित ने कुछ लोगों को आपत्तिजनक मैसेज भेजे। इसमें से एक मैसेज शिकायतकर्ता की महिला मित्र के पास गया। महिला मित्र ने मैसेज को शिकायतकर्ता का समझकर अपनी कुछ आपत्तिजनक फोटो भेज दी। इसे आरोपित ने डाउनलोड करने के बाद वायरल कर दिया। इस बात की जानकारी होने के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस से शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपित की आइपी एड्रेस के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।