
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना सिविल लाइन थाना इलाके की है।
मृतक का नाम दिनेश कुमार पटेल पिता प्रभु राम पटेल उम्र 50 साल है। उनका पता श्री साइनगर बोरिया खुर्द आरडीए कॉलोनी थाना टिकरापारा जिला रायपुर है। बताया जा रहा है कि वे 20 लाख से अधिक के कर्जे से परेशान थे। हालांकि खुदकुशी का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार सुबह 6.50 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में देखे गए थे। सुबह करीब 9 बजे उनका शव परिसर में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- रायपुर से सूरजपुर तक डिजिटल सर्वे में गड़बड़, नक्शा और लोकेशन मेल नहीं खा रहे, धान खरीदी से पहले संकट
यदि आप या आपका कोई परिचित तनाव में है तो कृपया नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ या हेल्पलाइन 1800-599-0019 / Kiran Helpline 1800-599-0019 पर संपर्क करें।