• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई में नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, प्रेमी ने नवजात को अपनाने से किया इनकार; DAN जांच के बाद खुलेगा राज

किशोरी का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने वाले नाबालिग युवक ने बच्चे के जन्म के बाद उसे अपना मानने से इनकार कर दिया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 11:56:48 AM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 11:56:48 AM (IST)
भिलाई में नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, प्रेमी ने नवजात को अपनाने से किया इनकार; DAN जांच के बाद खुलेगा राज
शादी का भरोसा देकर नाबालिग से संबंध (AI Generated Image)

HighLights

  1. बच्चे को अपना मानने से युवक ने इनकार किया
  2. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया
  3. नवजात और किशोर का DNA टेस्ट कराया जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। धमधा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के नवजात को जन्म देने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। किशोरी ने आरोप लगाया है कि एक नाबालिग युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए थे।

अब बच्चे के जन्म के बाद युवक नवजात को अपना मानने से इनकार कर रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस पहचान एक नाबालिग युवक से हुई थी। युवक का उसके गांव में रहने वाले एक पड़ोसी के घर आना-जाना था। इसी वजह से दोनों की मुलाकात होने दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान

शिकायत के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले इंटरनेट के जरिए किशोरी की पहचान एक नाबालिग युवक से हुई थी। युवक का उसके गांव में रहने वाले एक पड़ोसी के घर आना-जाना था। इसी वजह से दोनों की मुलाकात होने लगी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

किशोरी का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई। गर्भावस्था की जानकारी युवक को देने पर उसने शादी के लिए सहमति जताई थी।

परिजनों के दबाव का हवाला देकर शादी से इनकार

किशोरी के अनुसार, बाद में युवक ने अपने परिजनों के दबाव का हवाला देते हुए उससे शादी करने से मना कर दिया। किशोरी के माता-पिता अलग-अलग रहते हैं, इसलिए वह अपनी नानी के साथ रह रही थी। कुछ दिन पहले किशोरी ने नवजात बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म की जानकारी कथित प्रेमी तक पहुंचने के बाद उसने नवजात को अपना बच्चा मानने से इनकार कर दिया।

धमधा थाने में शिकायत, पॉक्सो एक्ट में केस

युवक द्वारा बच्चे की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करने के बाद किशोरी ने धमधा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

DNA टेस्ट से होगी पितृत्व की पुष्टि

पुलिस अब नवजात शिशु और आरोपित नाबालिग युवक का DNA परीक्षण कराने की तैयारी में है। DNA जांच के बाद बच्चे के जैविक पिता से जुड़े तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।