• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

दुर्ग बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से बेरला, साजा, पाटन, नया रायपुर और माना एयरपोर्ट के लिए नवंबर से 20 बसें

दुर्ग बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से बेरला, साजा, पाटन, नया रायपुर और माना एयरपोर्ट जैसे प्रमुख मार्गों पर जल्द 50 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। छत्तीसगढ़ श...और पढ़ें

By Chandrakant SrivastavaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 11:55:37 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 11:57:08 AM (IST)
दुर्ग बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से बेरला, साजा, पाटन, नया रायपुर और माना एयरपोर्ट के लिए नवंबर से 20 बसें
इलेक्ट्रिक बस की प्रतीकात्मक तस्वीर। अर्काइव

HighLights

  1. दुर्ग बस स्टैंड से ग्रामीण क्षेत्रों तक बसों का संचालन
  2. रेलवे स्टेशन से माना एयरपोर्ट तक सुगम सफर
  3. प्रथम चरण में बीस इलेक्ट्रिक बसें होंगी संचालित

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। दुर्ग बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को केंद्र बनाकर तैयार किए गए व्यापक रूट नेटवर्क के जरिए अब दुर्ग-भिलाई के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरदराज के ग्रामीण अंचलों तक आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों की सीधी सेवा शुरू होने जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन ने भिलाई-दुर्ग क्षेत्र के लिए कुल 50 पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक बसों की मंजूरी दे दी है। इस योजना के प्रथम चरण में आगामी नवंबर से 20 बसों का परिचालन शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए परिवहन विभाग ने प्राथमिक रूट चार्ट को अंतिम रूप दे दिया है।

ग्रामीण और उपनगरीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए तैयार किए गए रूट चार्ट के अनुसार, दुर्ग बस स्टैंड से प्रमुख ग्रामीण व व्यापारिक केंद्रों के लिए बसें रवाना होंगी। इस खंड में दुर्ग बस स्टैंड से बेरला, भिलाई पावर हाउस, साजा और गंडई बस स्टैंड तक नियमित इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन मार्गों पर बसें चलने से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों, छोटे व्यापारियों और श्रमिकों को जिला मुख्यालय तथा प्रमुख औद्योगिक बाजारों तक आने-जाने के लिए सुलभ व किफायती साधन मिल सकेगा।


रेलवे स्टेशन से माना एयरपोर्ट और नया रायपुर की सीधी कनेक्टिविटी

रूट चार्ट का दूसरा बड़ा हिस्सा दुर्ग रेलवे स्टेशन से शुरू होगा, जो स्वास्थ्य सेवाओं, हवाई यात्रा और प्रशासनिक केंद्रों को जोड़ेगा। इस रूट के तहत दुर्ग रेलवे स्टेशन से गुण्डरदेही, चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल, पाटन, उतई, रायपुर बस स्टैंड, माना एयरपोर्ट और नया रायपुर तक सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवाएं प्रस्तावित की गई हैं। इस व्यवस्था से नियमित रेल यात्रियों, विद्यार्थियों, गंभीर मरीजों तथा विमान यात्रियों को बिना किसी परेशानी के तेज और सीधी यात्रा सुविधा मिल सकेगी।

पर्यावरण संरक्षण और किफायती सफर को मिलेगा बढ़ावा

शहरी और ग्रामीण मार्गों पर एक साथ इलेक्ट्रिक बसें उतरने से जहां आम जनता की निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी, वहीं सड़कों पर यातायात का दबाव भी कम होगा। शून्य प्रदूषण वाली ये बसें पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाएंगी और यात्रियों को महंगे ईंधन से राहत दिलाते हुए सस्ता सफर मुहैया कराएंगी।