• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

छत्तीसगढ़ में सामूहिक अवकाश से पहले बिजली संगठनों की बैठक, पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग

मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) की ओर से जारी पत्र में विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के प्रांतीय अध्यक्ष एवं महासचिवों को बैठक के लिए बुलाया है।

By Chandrakant SrivastavaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 06:22:37 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 06:29:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ में सामूहिक अवकाश से पहले बिजली संगठनों की बैठक,  पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग
फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. सामूहिक अवकाश से पहले संगठनों की बैठक
  2. बिजली कंपनी के कर्मचारियों में नाराजगी
  3. पुरानी पेंशन योजना (OPS) की लगातार मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। राज्य बिजली कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की मांग को लेकर बढ़ रही नाराजगी के बीच प्रबंधन ने पहल करते हुए यूनियनों और संगठनों की बैठक बुलाई है।

16 नवंबर को पावर कंपनी के सभाकक्ष में होने वाली इस बैठक में ओपीएस बहाली की मांग पर प्रबंधन के साथ चर्चा की जाएगी। इससे 18 नवंबर को प्रस्तावित सामूहिक अवकाश के फैसले से पहले गतिरोध दूर होने की उम्मीद जगी है।

कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) की ओर से जारी पत्र में विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के प्रांतीय अध्यक्ष एवं महासचिवों को बैठक के लिए बुलाया है। पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ विद्युत अधिकारी-कर्मचारी पुरानी पेंशन अधिकार मंच के बैनर तले ओपीएस बहाली की एक सूत्रीय मांग को लेकर पावर कंपनी के प्रबंध निदेशकों के साथ द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई है।


ओपीएस को लेकर लंबे समय से नाराजगी

उल्लेखनीय है कि, ओपीएस लागू करने की मांग को लेकर बिजली कंपनी के एनपीएसधारी अधिकारी-कर्मचारियों में लंबे समय से असंतोष है। कर्मचारियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग ने छह अक्टूबर 2023 को आदेश जारी कर एक जनवरी 2004 अथवा उसके बाद पावर कंपनी में नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं एनपीएस से ओपीएस में अंतरित करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इस पर अमल नहीं हुआ है।

सामूहिक अवकाश के लिए दे रहे आवेदन

मांग पूरी नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने 18 नवंबर को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में आवेदन भी देना शुरू कर चुके हैं। इससे पहले 16 नवंबर की द्विपक्षीय बैठक को आंदोलन से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आज सीएम हाउस का घेराव, आदिवासी समाज कर रहा जनजातीय गौरव दिवस का विरोध

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।