• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhilai Fraud: धोखे से Face ID बना कर ग्राहक के नाम पर लिया लाखों का लोन, फाइनेंस एजेंट खिलाफ FIR दर्ज

भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र से लोन एजेंट द्वारा एक व्यक्ति के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। फाइनेंस एजेंट ने अपने ग्राहक को झांसा देकर उसकी ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 05 Jun 2025 01:47:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Jun 2025 12:21:16 AM (IST)
Bhilai Fraud: धोखे से Face ID बना कर ग्राहक के नाम पर लिया लाखों का लोन, फाइनेंस एजेंट खिलाफ FIR दर्ज
फाइनेंस एजेंट ने की ग्राहक से ठगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. फाइनेंस एजेंट ने ग्राहक के नाम पर निकाला लोन
  2. फेस आईडी बनाकर ग्राहक के नाम पर लिया लोन
  3. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने किया FIR दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई: निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने धोखाधड़ी कर अपने ही ग्राहक को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। एजेंट ने ग्राहक का मोबाइल फोन मांगकर उसकी फेस आइडी से अलग-अलग लोन एप के माध्यम से करीब 1 लाख 78 हजार रुपये लोन निकाल लिया। उसने इस राशि को मोबाइल के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफार्मर करवा लिया। खुर्सीपार थाना पुलिस ने एजेंट के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

खुर्सीपार के एकता नगर निवासी प्रार्थी राजा बाबू शर्मा ने थाने में घटना की शिकायत की है। प्रार्थी ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह ट्रक की बॉडी बनाने वाले गैराज में मजदूरी का काम करता है। उसे पैसे की जरूरत पड़ने पर उसने लोन लेने के लिए निजी फायनेस कंपनी में फोन के माध्यम से पता किया।


यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Government Employee Transfer: छत्तीसगढ़ में जिला स्तर पर 14 जून से शुरू होंगे ट्रांसफर, कैबिनेट मीटिंग में लिया बड़ा फैसला

प्रार्थी ने बताया कि उसने चंद्रा मौर्या टाकीज के निकट स्थित निजी फायनेंस कंपनी के लोन डिपाटमेंट में काम करने वाले घनश्याम साहू से फोन पर बात की। घनश्याम साहू 29 सितंबर 2014 को प्रार्थी के घर पहुंचा और उसे एक लाख रुपये लोन दिलाने की बात कही। 29 सितंबर 2024 को घनश्याम साहू ने उसे 1 लाख 60 हजार का लोन दिलाया और प्रार्थी के मोबाइल में मैसेज भेज दिया।

राशि आने के बाद जब राजाबाबू ने कहा कि उसे सिर्फ लाख की जरूरत है तो 60 हजार ज्यादा क्यों दिलवाया। इस पर घनश्याम ने कहा कि 60 हजार उसके खाते में ट्रांसफर कर दे तो उसकी किश्तें वह चुका देगा। आरोपी घनश्याम की बातों में आकर राजाबाबू ने उसके खाते में 60 हजार ट्रांसफर कर दिए। पैसे लेने के बाद घनश्याम ने लोन की किश्तें नहीं चुकाई जिसके कारण ओवर ड्यू हो गया। जब रिकवरी के लिए राजाबाबू के पास फोन आया तो उसने घनश्याम से पूछा तो उसने टाल मटोल कर दिया और आज कल में रुपये देने की बात करने लगा।

यह भी पढ़ें: Instagram post और साइबर सेल की सक्रियता ने बचाई युवक की जान, दोस्त के कारण Depression में आकर करने जा रहा था आत्महत्या

फेस आइडी लेकर मोबाइल एप से लिया लोन

इसके बाद एजेंट घनश्याम एक दिन राजा बाबू के घर आया और कहने लगा कि वह बकाया रकम उसकी खाते में जमा कर देगा। राजा बाबू के घर पहुंचे घनश्याम ने उसका मोबाइल लिया और धोखे में रखकर फेस आइडी ले ली। फेस आइडी को उसने लोन एप रिंग पे, लोन एप एम पाकेट, लोन एप मनी वियर और लोन एप ओली में इस्तेमाल कर इन्सेंट लोन ले लिया। उसने अलग -अलग ऐप से क्रमशः 60000, 20000, 50000, 48000 रुपये लोन ले लिया। इस तरह उसने राजाबाबू को धोखे में रखकर 1 लाख 78 हजार की चपत लगा दी। साथ ही पहले के 60 हजार भी नहीं चुकाए।

Disclaimer: इस समाचार के तथ्यों को अपडेट किया गया है। नईदुनिया अपने पाठकों को तथ्‍यात्‍मक एवं सत्‍यतापूर्ण समाचार देने के लिए प्रतिबद्ध है।