• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Instagram post और साइबर सेल की सक्रियता ने बचाई युवक की जान, दोस्त के कारण Depression में आकर करने जा रहा था आत्महत्या

इंस्टाग्राम के एक पोस्ट ने अंबिकापुर के युवक की जान बचा ली। युवक अवसाद के कारण आत्महत्या करने जा रहा था, उसने इससे संबंधित इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाल...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 05 Jun 2025 08:55:20 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Jun 2025 10:03:45 AM (IST)
Instagram post और साइबर सेल की सक्रियता ने बचाई युवक की जान, दोस्त के कारण Depression में आकर करने जा रहा था आत्महत्या
साइबर सेल की सक्रियता से बची जान (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. साइबर सेल की सक्रियता से बची युवक की जान
  2. आत्महत्या करने को लेकर किया इंटाग्राम पोस्ट
  3. दोस्त के पैसे न लौटाने के कारण था डिप्रेशन में

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर: एक इंस्टाग्राम पोस्ट, एक इमरजेंसी अलर्ट और पुलिस की त्वरित कार्रवाई, इन तीन कड़ियों ने मिलकर एक युवा की जिंदगी को वापस खींच लिया। युवक आत्महत्या करने जा रहा था, उसने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। जिसका अलर्ट मिलते ही साइवर सेल की टीम एक्शन में आई और युवक को बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को अंबिकापुर निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने से जुड़ा पोस्ट किया था। शाम करीब 4:10 बजे राज्य साइबर सेल जोन इंदौर को मेटा (इंस्टाग्राम) से एक सुसाइड अलर्ट प्राप्त हुआ। अलर्ट में बताया गया कि एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि वह शाम 7 बजे लाइव आकर फांसी लगाएगा और उसने इसके पीछे जिम्मेदार लोगों का जिक्र भी किया।


सूचना मिलते ही इंदौर साइबर सेल टीम के सहायक उप निरीक्षक राम बाजपेई और आरक्षक राकेश बामनिया ने सरगुजा साइबर सेल को तुरंत अलर्ट किया। जिले में जैसे ही सूचना पहुंची, नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर रोहित शाह ने तत्काल युवक की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने स्थानीय पार्षद कलीम की मदद से युवक का पता लगाया और उसके घर पहुंची। वहां युवक के माता-पिता की उपस्थिति में समय रहते उसे फांसी लगाने से रोक लिया गया।

यह भी पढ़ें: CG News: 25 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे 55 निरीक्षक बनेंगे DSP… डिप्टी सीएम को बताई थी समस्या, ऐसे हुआ समाधान

क्यों उठाया युवक ने ऐसा कदम

युवक ने बताया कि उसने अपने एक मित्र को दो लाख उधार दिए थे। कई बार मांगने के बाद जब पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया, तो युवक गहरे अवसाद में चला गया और आत्मघाती कदम उठाने का फैसला कर लिया। पुलिस टीम ने युवक की काउंसलिंग की और समझाया कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं।

साथ ही, उसे धोखाधड़ी की विधिवत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई और उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया। साइबर सेल इंदौर से उप निरीक्षक आशीष जैन, एएसआइ राम बाजपेई और आरक्षक राकेश बामनिया तथा अंबिकापुर से एएसआइ अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, सुधीर सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: Raipur crime news: अकाउंटेंट से 8.75 लाख रुपये और स्कूटी लूटकर फरार हुए बदमाशों को पुलिस ने चंद मिनटों में धरदबोचा

मेटा ने इंदौर में बनाई नोडल एजेंसी

अंबिकापुर साइबर सेल के अनुसार मेटा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सअप पर आने वाले आत्मघाती संदेशों के संबंध में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए इंदौर में नोडल एजेंसी बनाई है। यह इंदौर साइबर सेल के साथ मिलकर काम करती है। यहां आने वाले आत्मघाती या अपराध संबंधी संदेशों को संबंधित जिले की साइबर सेल के पास भेजा जाता है।

मानसिक तनाव हो तो सहायता लें

अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से जूझ रहा है या आत्महत्या जैसे विचार आ रहे हैं, तो तुरंत आरोग्य सेवा विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क करें। यह सेवा 24 घंटे निशुल्क और पूरी तरह गोपनीय है।