• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

Bhilai fire News: केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, 50 से अधिक ड्रम और 2 टैंकर जलकर खाक

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की 'श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री' में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 03:29:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 03:37:23 PM (IST)
Bhilai fire News: केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, 50 से अधिक ड्रम और 2 टैंकर जलकर खाक

HighLights

  1. 5 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार और लगातार धमाके
  2. CISF ने संभाला मोर्चा, बुझाने के लिए मंगाया गया फोम
  3. भीतर जाना मुश्किल, कुछ मजदूरों के घायल होने की आशंका

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की 'श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री' में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। वेल्डिंग के दौरान उठी एक चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केमिकल से भरे 50 से अधिक ड्रम और दो टैंकर इसकी चपेट में आकर जल गए।

केमिकल की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैली, जिससे दमकलकर्मियों को राहत कार्य में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

5 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार और लगातार धमाके

हादसे के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फैक्ट्री से उठने वाले काले धुएं का गुबार 5 किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता है, जिससे आसमान में कालिमा छा गई है। भीषण गर्मी के कारण अंदर रखे केमिकल के ड्रम लगातार फट रहे हैं, जिसके चलते फैक्ट्री से रुक-रुक कर तेज धमाकों की आवाजें आ रही हैं।


CISF ने संभाला मोर्चा, बुझाने के लिए मंगाया गया फोम

घटना के तीन घंटे बाद भी दमकल की टीमें आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। केमिकल की आग होने के कारण पानी बेअसर साबित हो रहा है, इसलिए इसे बुझाने के लिए 'फोम' का इस्तेमाल किया जा रहा है। फैक्ट्री में रखा फोम जल जाने के कारण मौके पर पहुंची CISF की टीम ने तत्काल अतिरिक्त फोम की व्यवस्था की।

इसके अलावा, धमाकों का खतरा कम करने के लिए जेसीबी की मदद से बचे हुए ड्रमों को फैक्ट्री से बाहर निकाला जा रहा है।

भीतर जाना मुश्किल, कुछ मजदूरों के घायल होने की आशंका

लगातार हो रहे धमाकों और आग की विकराल लपटों के कारण रेस्क्यू टीमों का फैक्ट्री के अंदर प्रवेश करना बेहद मुश्किल है। प्रारंभिक सूचनाओं में कुछ मजदूरों के घायल होने की आशंका जताई गई है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

छावनी क्षेत्र के CSP प्रशांत कुमार पैकरा ने बताया कि प्रशासन और दमकल विभाग युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।

संकट की घड़ी में आसपास की कंपनियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

पड़ोसी 'सुप्रीम इंडस्ट्रीज' के मालिक के.एस. के अनुसार, यह आग सुबह करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच लगी थी। इस आपात स्थिति में आसपास की अन्य कंपनियों ने भी सहयोग किया है और आग बुझाने के अभियान के लिए अपने संसाधनों से पानी उपलब्ध कराया है। फिलहाल, CISF, दमकलकर्मी और स्थानीय प्रशासन आग को पूरी तरह से शांत करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।