भिलाई। बुधवार सुबह तकरीबन 11 बजे एक दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना पर अग्निशमन दल फौरन मौके पर पहुंचा। दो दमकल के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
अग्निशमन कार्यालय दुर्ग की सूचना के अनुसार थाना पद्मनाभपुर के अंतर्गत साहिल फर्निशिंग एमडी आलम की दुकान में अचानक आग लग गई।
सूचना पर तत्काल अग्निशमन दल को रवाना किया गया। वहां पहुंचकर दो अग्निशमन वाहन पानी की मदद से दुकान में लगी आग को कड़ी मशक्कत से बुझाया गया।
दुकानदार का लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। आग बुछाने में अग्निशमन कर्मी घनश्याम यादव, प्रवीण सिन्हा, नगर सैनिक जवान डालाराम साहू, धनऊ ठाकुर तथा संतोष साहू की भूमिका सराहनीय रही।
--
ससुराल में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या
भिलाई। पत्नी को लेने ससुराल युवक ने मंगलवार को जहर सेवन कर लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुम्हारी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।
मृतक का नाम उत्तम कुमार शाह (25) निवासी डोंगरगढ़ बताया गया है।
कुम्हारी पुलिस के मुताबिक उत्तम की शादी दो माह पूर्व कुम्हारी की रहने वाली युवती से हुई थी। उत्तम अपनी पत्नी को लेने 31 मार्च को कुम्हारी स्थित अपने ससुराल आया हुआ था।
ससुराल वाले उसे नवरात्रि के बाद जाने के लिए बोल रहे थे। उत्तम रोज शाम छह बजे टहलने के लिए जाता था। मंगलवार को भी टहलने के नाम से निकला था और घर आने के बाद उसे चक्कर आने लगा। ससुराल वाले तत्काल उसे अस्पताल ले गए।
जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के दौरान उत्तम के द्वारा जहर सेवन की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक लेबर का काम करता था। कुम्हारी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
--