• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हॉस्पिटल में डायरेक्टर का पद देने के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

डायरेक्टर का पद दिलाने का लालच देकर महिला डॉक्टर से 60 लाख की ठगी की गई। महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस ...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 17 Jun 2025 10:14:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Jun 2025 10:14:49 PM (IST)
हॉस्पिटल में डायरेक्टर का पद देने के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार
महिला डॉक्टर के साथ 60 लाख की धोखाधड़ी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। हॉस्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर का पद देने के नाम पर 60 लाख रुपये धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपित को हैदराबाद से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कैसे की 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी?

घटना की रिपोर्ट प्रार्थी विनिता गुप्ता ने 15 अक्टूबर 2024 को दर्ज कराई। जिसके मुताबिक हैदराबाद के रंगारेड्डी जिला निवासी आरोपित सिद्धार्थ गौडा (27) से उसकी जान-पहचान वर्ष 2023 में हुई थी। तब सिद्वार्थ गौडा के द्वारा एक नए हॉस्पिटल प्रोजेक्ट को हैदराबाद में शुरू करने की बात को लेकर विश्वास में लेकर उक्त हॉस्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर का पद देने का वादा कर 60 लाख रुपये निवेश करने कहा। आरोपी ने प्रार्थिया को हैदराबाद ले जाकर उक्त प्रोजेक्ट का साइट एवं दस्तावेज दिखाया। इसके बाद आरोपित ने प्रार्थिया के अकाउंट से 60 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिया।


पुलिस ने आरोपी को हैदराबाद से किया गिरफ्तार

पुलिस ने सिद्धार्थ गौडा के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपित सिद्धार्थ गौडा के विरुद्ध थाना गाचीबावली, सायबराबाद में धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में अपराध दर्ज है। आरोपित ने अन्य लोगों से भी इसी प्रकार की ठगी की है। पुलिस टीम ने हैदराबाद जाकर आरोपित सिद्धार्थ गौडा की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक आइफोन मोबाइल एवं फॉरच्युनर कार जब्त की है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, उनि मनीष वाजपेयी व अन्य स्टाफ की भूमिका रही।