• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

छत्तीसगढ़ में जिन्न के नाम पर महिला से 85 लाख की ठगी, आरोपी पर पति का एक्सीडेंट करवाने का शक

सेक्टर-5 भिलाई निवासी संगीता कश्यप के साथ जबलपुर के पवन बधौलिया ने सुनियोजित तरीके से 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपी ने पहले अंधविश्वास का जाल बुना और फिर ट्रेडिंग व नौकरी का लालच दिया। यहाँ तक कि उसने पीड़ित महिला के पति के एक्सीडेंट की धमकी देकर भी पैसे वसूले। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 01:17:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2026 01:17:29 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ में जिन्न के नाम पर महिला से 85 लाख की ठगी, आरोपी पर पति का एक्सीडेंट करवाने का शक
ठग का शिकार बनी महिला की एआई निर्मित प्रतीकात्मक तस्वीर।

नईदुनिया प्रतिनिधि,भिलाई। सेक्टर-5 भिलाई निवासी एक महिला ने जबलपुर के रहने वाले पवन बधौलिया पर पूजा-पाठ, आनलाइन ट्रेडिंग में निवेश और नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 85 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आस्था के नाम पर लूटा विश्वास

भिलाई के सेक्टर-5 में रहने वाली संगीता कश्यप नवंबर 2023 में रायपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान पवन बधौलिया के संपर्क में आई थीं। बातचीत के दौरान जैसे ही संगीता ने अपनी घरेलू परेशानियों का जिक्र किया, आरोपी ने उसे अपने जाल में फँसा लिया। उसने संगीता को बताया कि उनके परिवार पर ग्रह दोष है और उन्हें दैवीय शक्तियों व जिन्न का साया परेशान कर रहा है। बस इसी बिंदु से ठगी का सिलसिला शुरू हुआ।


प्रलोभन दिया, भयभीत भी किया

आरोपी ने महिला को इतना डरा दिया कि वह उसकी हर बात मानने को मजबूर हो गई। उसने पूजा-पाठ के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद आरोपी ने संगीता और उनके बेटे को ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का प्रलोभन दिया। समय-समय पर वह खुद को आर्थिक संकट में बताकर, कभी पिता की मृत्यु तो कभी खुद के जेल जाने का बहाना बनाकर महिला से लगातार पैसे की मांग करता रहा।

जिन्न की धमकी और पति का एक्सीडेंट

ठगी की हदें तब पार हो गईं जब आरोपी ने महिला से कहा कि उसके पति का एक्सीडेंट हो सकता है। यह कहकर उसने 1.50 लाख रुपये वसूले, और कुछ समय बाद वास्तव में महिला के पति का एक्सीडेंट हो गया। पीड़ित महिला ने अब आरोपी पर ही एक्सीडेंट करवाने की आशंका जताई है।

फर्जी दस्तावेज बनाए और धमकियां भी दीं

जब संगीता ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने उन्हें संविदा नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने फर्जी नियुक्ति पत्र और भर्ती दस्तावेज भेजकर कुछ समय तक भरोसा बनाए रखा। अगस्त 2025 में फिर से खुद को पुलिस हिरासत में बताकर 5 लाख रुपये हड़प लिए। अंत में, जब महिला ने कड़ाई की, तो आरोपी और उसके साथियों ने उसे जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। भिलाई नगर पुलिस ने अब धोखाधड़ी और धमकाने का केस दर्ज कर मामले की पड़ताल तेज कर दी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।