• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhilai Road Accident: टक्‍कर के बाद बाइक सवार दंपती की गोद में बैठी बच्ची गिरी, ट्रक के पहिए के नीचे आने से मासूम की मौत

Bhilai Road Accident: भिलाई के कुम्हारी फ्लाईओवर पर शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक चार साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। गोंदिया महाराष्ट्र न...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 10:24:09 AM (IST)Updated Date: Sat, 15 Jun 2024 08:07:31 AM (IST)
Bhilai Road Accident: टक्‍कर के बाद बाइक सवार दंपती की गोद में बैठी बच्ची गिरी, ट्रक के पहिए के नीचे आने से मासूम की मौत

HighLights

  1. कुम्हारी फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह हुई घटना, दंपती भी घायल l
  2. सड़क हादसे के बाद फराए चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार l
  3. आरोपित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई l

भिलाई। Bhilai Road Accident: भिलाई के कुम्हारी फ्लाईओवर पर शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक चार साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। गोंदिया महाराष्ट्र निवासी युवक पत्नी व बेटी को बाइक से रायपुर लेकर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें ठोकर मारी।

ठोकर लगने पर दंपती सड़क के किनारे की तरफ गिरे और बच्ची उछलकर सड़क के बीच वाले हिस्से पर गिरी। ठोकर मारने के बाद गुजर रहे ट्रक ने बच्ची को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपित ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसे कुम्हारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।


पुलिस ने बताया कि ग्राम कुनबीटोला गोंदिया महाराष्ट्र निवासी लोकेश हलामी गोंदवारा रायपुर की पीके प्रोडक्ट कंपनी में पिछले 12 सालों से काम कर रहा है। वह अपने घर गया हुआ था। शुक्रवार की भोर में वह बाइक से ही पत्नी रीना और चार साल की बेटी रियांशी को बैठाकर रायपुर के लिए निकला था। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह कुम्हारी पहुंचा।

कुम्हारी फ्लाईओवर पर चढ़ते समय एक ट्रक ने उसे पीछे से ठोकर मारी। ठोकर लगने पर लोकेश और उसकी पत्नी रीना सड़क के किनारे तरफ गिर गई और उसकी बेटी उछलकर सड़क के बीच में जा गिरी। पीछे से आ रहे ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित ट्रक चालक सोनू चौहान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

नियंत्रित नहीं कर सका रोड रोलर, नीचे दबने से चालक की हो गई मौत

इधर अंजोरा चौकी क्षेत्र के ग्राम आबादीपारा में गुरुवार की रात को एक घटना हुई, जिसमें ग्राम चंगोरी पाटन निवासी शकील खान (21) की मौत हो गई। मृतक रोड रोलर आपरेटर था। ग्राम खपरी में सड़क निर्माण का काम चल रहा है और शकील वहां पर रोड रोलर चलाता था। गुरुवार की शाम को वह रोड रोलर लेकर अंजोरा पहुंचा। यहां दारू भट्ठी से शराब लेकर पी और रात करीब आठ बजे रोड रोलर लेकर वह वापस खपरी की ओर जा रहा था। शराब के नशे में होने के कारण वह रोड रोलर को नियंत्रित नहीं कर सका और आबादी पारा के पास हादसे का शिकार हो गया। रोड रोलर सड़क किनारे जाकर पलट गया और शकील खान का सिर उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।