भिलाई: नगर निगम के जोन-5 कार्यालय में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें जलकर खाक
भिलाई नगर निगम के जोन-5 कार्यालय में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस अग्निकांड में कार्यालय के अंदर रखीं कई महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें और बिजली से जुड़े उपकरण पूरी तरह जलकर राख हो गए।
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 01:37:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 01:50:36 PM (IST)
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। भिलाई नगर निगम के जोन-5 कार्यालय में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस अग्निकांड में कार्यालय के अंदर रखीं कई महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें और बिजली से जुड़े उपकरण पूरी तरह जलकर राख हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही आग भड़कने की सूचना मिली, दुर्ग अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग को और अधिक फैलने से रोक लिया गया।
इस घटना में कार्यालय के रिकॉर्ड रूम और उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, लेकिन अभी तक आग से हुए कुल नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो पाया है। संबंधित अधिकारियों द्वारा नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।