• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गए तीन युवक, एक ने किया दुष्कर्म

जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।

By T Surya RaoEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 01:40:54 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 01:40:54 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भिलाई में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गए तीन युवक, एक ने किया दुष्कर्म

HighLights

  1. अपहरण और दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज
  2. तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही
  3. जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र की घटना, पॉक्सो एक्ट लगाया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण और दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपित युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।

पुलिस ने बताया कि चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका को तीन युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। इस दौरान तीनों युवकों की भूमिका की जांच की गई। विवेचना में सामने आया कि बालिका को अपने साथ ले जाने वाले तीन युवकों में से एक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही

जांच के दौरान मिले तथ्यों और पीड़िता से संबंधित जानकारी के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है

पुलिस का कहना है कि नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपितों की भूमिका, घटना की परिस्थितियों और अन्य तथ्यों को विवेचना में शामिल किया जा रहा है। नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।