• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संभलकर करें Online Shopping, ऑर्डर की ब्रांडेड सलवार कुर्ती, मिली ये चीज

Online Shopping Fraud डिलीवरी मिलने के बाद पैसों का भुगतान का विकल्प था। लिहाजा प्रार्थी ने कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन सलेक्ट किया।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 29 Jul 2019 08:58:18 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jul 2019 03:27:58 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
संभलकर करें Online Shopping, ऑर्डर की ब्रांडेड सलवार कुर्ती, मिली ये चीज

भिलाई। एक ऑनलाइन शॉपिंग की कंपनी से खरीदारी करने के बाद एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। प्रार्थी ने कंपनी की साइट पर देखकर ब्रांडेड सलवार कुर्ती का ऑर्डर दिया था। बुकिंग के सप्ताह भर बाद उसे एक पार्सल मिला। भुगतान कर पार्सल लेने के बाद जब प्रार्थी ने पैकेट खोलकर देखा तो उसमें से सस्ती बाजारू साड़ी निकली। इसके बाद पीड़ित ने साइबर सेल में घटना की शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राजेश कुमार राठौर ने बीते 20 जुलाई को शॉपिंग हाउस डॉट कॉम नाम की ऑनलाइन कंपनी से एक ब्रांडेड सलवार कुर्ती का ड्रेस मटेरियल खरीदा था। डिलीवरी मिलने के बाद पैसों का भुगतान का विकल्प था। लिहाजा प्रार्थी ने कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन सलेक्ट किया।


अचानक पैसों की जरूरत हो तो पर्सनल लोन नहीं, इन विकल्पों को चुनें

27 जुलाई को प्रार्थी को कुरियर के माध्यम से एक पार्सल मिला। सलवार कुर्ती के ड्रेस मटेरियल की कीमत 1600 रुपये, डिलीवरी चार्ज 100 रुपये और टैक्स 134 रुपये था। प्रार्थी ने कुल मिलाकर 1834 रुपये का भुगतान कर दिया।

पार्सल मिलने के बाद जब प्रार्थी ने उसे खोलकर देखा तो पैकेट में सलवार कुर्ती के ड्रेस मटेरियल के स्थान पर एक साड़ी थी। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि जो साड़ी उसे मिली है, उसकी कीमत महज 100 रुपये होगी।

गाड़ी फाइनेंस कराने से पहले रहे सावधान, इन फॉर्म पर भूलकर भी मत करना साइन

इसकी शिकायत करने के लिए जब प्रार्थी ने वेबसाइट से कस्टमर केयर का नंबर लिया, लेकिन उस पर भी संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद प्रार्थी ने साइबर सेल में घटना की शिकायत की है। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि शॉपिंग हाउस डॉट कॉम नाम की कंपनी लोगों से इसी तरह की ठगी कर रही है।

जशपुरिया मिर्च : झन्नाट ऐसी कि मुंहमांगी कीमत दे रहे व्यापारी, देखें VIDEO

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात सक्रिय, यहां लगातार भारी बारिश की चेतावनी

Chhattisgarh PSC Exam : छत्तीसगढ़ लोकसेवा परीक्षा में पति-पत्नी ने किया टॉप

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।